IPL 2018 के तीन बेहद महंगे बल्लेबाज जो अब तक सुपर फ्लॉप साबित हुए है
दुनिया टुडे । आइपीएल 2018 के पहले पखवाड़े में कई बल्लेबाजो ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाये. एक तरफ जहां क्रिस गेल और शेन वाट्सन ने शानदार शतक जड़कर दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. तो वही दुसरी और आंद्रे रसेल, एल राहुल और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजो ने अपनी शानदार विस्फोटक पारीयो से दिल भी जीता है. लेकिन आईपीएल 2018 में कई बल्लेबाज ऐसे भी है जिन पर सभी की निगाहे टिकी थी. लेकिन अभी तक कसौटी पर खरे नहीं उतर पाये है. आइपीएल के ऐसे ही तीन महंगे बल्लेबाजो की हम बात कर रहें है जिन पर टीमो ने करोड़ो रूपये खर्च किये है. लेकिन ये बल्लेबाज अभी तक फ्लाप रहें है.
मनीष पांडे
हैदराबाद ने मनीष पांडे को 11 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा है. लेकिन अभी तक वह कसौटी पर खरे नहीं उतर पाये है. उन्होने 4 पारीयो में सिर्फ 72 रन बनाये है. पंजाब के खिलाफ खेली गई उनकी अर्द्धशतकीय पारी की दर्शको द्वारा काफी आलोचना की गई थी.उन्होने 42 गेंदो पर 57 रन बनाये थे.

क्रिस लिन
क्रिस लिन की गिनती एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में होती है. लेकिन जिस अंदाज के लिये वह जाने जाते है वैसा अभी तक देखने को नहीं मिला है. क्रिस लिन ने 5 मैचो में सिर्फ 105 रन बनाये है. उन्हे कोलकाता ने 9.60 करोड़ में खरीदा है
.
श्रैयस अय्यर
दिल्ली डेयर डेविल्स ने श्रैयस को खरीदने में भारी भरकम रकम खर्च की है. दिल्ली ने श्रैयस को 7 करोड़ में खरीदा है. लेकिन उन्होने पूरी तरह से निराश किया है. श्रैयस के बल्ले से 4 पारीयो में सिर्फ 42 रन निकले है.

नोट— इसमें शनिवार को खेले गये मुकाबलो के प्रदर्शन को शामिल नहीं किया गया है

No comments