सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी, ये दो टीमें खेलेंगी IPL 2018 का फाइनल
आइपीएल 11 का रोमांच इन दिनो बेहद चरम पर है. हर टीम खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में जी जान लगा रही है. ऐसे में बेस्ट वर्सेज बेस्ट की इस जंग में कौन सी टीम अंत तक टिकेगी इस बारे में अभी से कुछ कह पाना बेहद मुश्किल है.
आइपीएल 2018 को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है. उनके अनुसार आईपीएल 2018 का फाइनल इन दो टीमो के बीच हो सकता है. गावस्कर के अनुसार इन ये दोनो टीमें मुश्किल समय में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है. और आइपीएल के इतिहास में ऐसे ही कई बार वापसी कर चैम्पियन बनी है.
इनमें से पहली टीम है तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियस. जिसके कप्तान रोहित शर्मा है. मुम्बई इंडियस को अगर देखा जाएं तो फिलहाल वह अंक तालिका में काफी नीचे है. लेकिन यह भी नहीं भूला चाहिए की मुम्बई ने बीते साल भी कुछ इसी तरह वापसी की थी और फिर अंत में टीम चैम्पियन बनी थी.
गावस्कर के अनुसार दुसरी टीम चैन्नई सुपर किग्स है. जिसके कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी है. यह टीम दो साल बाद वापसी कर रही है. चैन्नई की टीम ने अब तक आठ आइपीएल खेले है. जिसमें वह दो बार चैम्पियन रह चुकी है. चैन्नई की टीम आइपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है. वह अंकतालिका में आज तक टॉप 4 से नीचे नहीं गई है. चैन्नई 5 बार फाइनल खेल चुकी है.
आप भी कीजिए भविष्यवाणी, आपको क्या लगाता है कौन सी टीम आइपीएल 2018 की विजेता बनेगी. कमेंट जरूर करें .

No comments