Header Ads

मोदी सरकार के प्रदर्शन को लेकर चेतन भगत ने कराया सर्वे नतीजे देखकर रह गये हैरान


जाने माने लेखक चेतन भगत ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होने लिखा है की ट्वीटर पर 38 हजार से अधिक यूजर्स में से 58 फीसदी का मानना है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अब तक का प्रदर्शन उनकी उम्मीदो से नीचे रहा है.

दरअसल यह चेतन भगत ने एक यह ट्वीट एक सर्वे के आधार पर किया. चेतन भगत 16 अप्रैल को अपने ट्वीटर हैंडल से एक पोल ट्वीट किया था. जिसमें मोदी सरकार के अब तक प्रदर्शन को लेकर यूजर्स से राय मांगी गई थी. इस पोल में चार विकल्प दिये गये थे. जिनमें से किसी एक पर यूजर्स को अपनी राय देनी थी.

ट्वीट में जो नतीजे मिले वह बेहद चौकाने वाले थे. मोदी सरकारी की परफॉर्मेंस को लेकर 19 फीसदी लोगो का मानना था की सरकार का प्रदर्शन उनकी उम्मीद से थोड़ा नीचे रहा है. जबकि 38 फीसदी लोगो का मानना है की सरकार का प्रदर्शन उनकी उम्मीदो से बेहद नीचे रहा है.



हांलकी 24 फीसदी ने सरकार के अब तक प्रदर्शन को सराहा है. और कुल 42 फीसदी लोग मोदी सरकार  सरकार के काम से सहमत है.

No comments

Powered by Blogger.