एक है शेर तो दूसरा सवा शेर, IPL में आज आमने सामने होगें ये दो धुरंधर बल्लेबाज
आइपीएल 2018 की टैग लाइन है बेस्ट वर्सेज बेस्ट. कोलकाता नाइट राइडर्स और किग्स इलेवन पंजबा के बीच होने वाले आज के मैच पर यह पंच बेहद परफेक्ट बैठता है. आइपीएल के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाज आज आमने सामने होगें.
कोलकाता के ईडन गार्डन पर आज का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राडर्स और किग्स इलेवन पंजाब के बीच होना है. जहां पंजाब के पास सुपर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल है, तो दुसरी तरफ कोलकाता के पास आंद्रे रसेल है. दोनो ही बल्लेबाज शानदार फार्म में है. और अब तक आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के उड़ा चुके है.
बात करें अगर क्रिस गेल की तो वह सीजन अपने पुराने फार्मेट में नजर आ रहें है. पिछले मैच में उन्होने हैदराबाद के खिलाफ 11 छक्को की मद्द से 63 गेंदो में 104 रन की पारी खेली थी. उन्होने सिर्फ दो मैच खेले है और 167 रन बना चुके है. उनके नाम 15 छक्के दर्ज है.
दूसरी तरफ उन्ही के हमवतन आंद्रे रसेल का बल्ला भी जमकर आग उगल रहा है. रसेल ने जहां पिछले मैच में उन्होने सिर्फ 12 गेंदो पर 41 रन ठोके थे. इससे पहले वे चैन्नई के खिलाफ 11 छक्को की मद्द से 36 गेंदो पर 88 रन की शानदार पारी खेल चुके है. उन्होने 4 पारीयो में 153 रन बनाये है जिसमें वह 19 छक्के लगा चुके है. रसेल अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित कर चुके है.

No comments