Header Ads

IPL 2018 के 5 सबसे तेज गेंदबाज, जो 150 किमी/घंटा से ज्यादा रफ्तार की गेंद फेंकने में है माहिर



7 अप्रैल से आइपीएल का 11वां सीजन शूरू होने जा रहा है. सभी टीमो ने बेहद प्रदर्शन के लिये कमर कस ली है. आइपीएल जहां एक तरफ बल्लेबाजो की होड़ ओरेंज कैप की तरफ होती है तो वही गेंदबाजो की नजर पर्पल कैप को हासिल करने की तरफ होती है. आइपीएल टीमो के पास यूं तो एक से बढकर एक खतरनाक गेंदबाज है. लेकिन आज हम जिन 5 गेंदबाजो की बात कर रहें है. वह तेज रफ्तार की गेंदे फेंकने में माहिर है. तो चलिये बात करते है आइपीएल 2018 के उन तेज गेंदबाजो के बारे में जो 150 किमी की रफ्तार से भी ज्यादा तेज गेंद फेंकने में माहिर है.

पैंट कमिंस
आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम के लिये खेलते है. उन्होने अब तक 16 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 17 विकेट दर्ज है. पिछले सीजन में उन्होने आइपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी थी. जिसकी रफ्तार 153.56 किमी/घंटा दर्ज की गई.

बिली स्टेनलेक
आॅस्ट्रेलियाके 6.8 फीट लम्बे तेज गेंदबाज बिली ने हांलही में न्यूजीलैण्ड के खिलाफ ट्राई सीरीज में 151.57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदे फेंकी थी. बिली का आइपीएल में यह पहला सीजन है. वह हैदराबाद का हिस्सा है. अपनी तेज गेंदो से वह सबको चकित कर सकते है.

कमलेश नगरकोटी
भारतीय अंडर—19 टीम में खेलते हुए कलेश ने अंडर-19 विश्वकप के दौरान पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ एक मैच में लगभग 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. कमलेश को कोलकाता की टीम ने खरीदा है.

कैगिसो रबाडा
द. अफ्रीका के बेहतरीन गेंदबाजो में शुमार रबांडा दिल्ली डेयर डेविल्स का हिस्सा है. रबाडा 150 किमी/घंटा से  भी अधिक रफ्तार की गेंद फेंकने में माहिर है.

मिशेल जॉनसन
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन इस बार कोलकाता की टीम का हिस्सा है. जॉनसन न केवल 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर में बल्कि वह बल्लेबाजो में दबाव बनाने के लिये भी जाने जाते है. 

No comments

Powered by Blogger.