Header Ads

सलमान को 5 साल की सजा, दांव पर लगे बॉलीवुड के 400 करोड़ रूपये


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है. जिसके बाद बॉलीवुड में काफी हलचल सी मच गई है. अगर सलमान खान जेल जाते है तो बॉलीवुड को इससे भारी नुकसान होगा.

दरअसल मौजूदा समय में सलमान की तीन फिल्में फ्लोर पर है. इनमें रेस—3, दबंग—3 और भारत शामिल है. जिनका कुल बजट 400 करोड़ रूपये से भी अधिक है.फिलहाल सलमान की फिल्म  रेस—3 की शूटिंग चल ही है. जिसका बजट लगभग 150 करोड़ है. चूकिं फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है. अगर ऐसे में सलमान जेल जाते है तो फिल्म का निर्माण कार्य बीच में ही रूक जायेगा. जिससे निर्माता को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा.

रेस—3 के अलावा वे जल्द ही उकनी फिल्म दबंग—3 की शूटिंग शूरू होने वाली है. यह दबंग सीरिज की तीसरी फिल्म है. इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपये है. सलमान की भारत फिल्म अभी प्री—प्रोडक्शन में है. इसके अलावा किक—2 भी अभी फ्लोर पर नहीं आई है. लेकिन प्री—प्रोडक्शन में लगभग 100 करोड़ की रकम खर्च की जा चुकी है.

टीवी शो भी लगे दांव पर
जल्द ही सलमान खान का दस का दम—2 शो शूरू होने जा रहा है. इसके अलावा वे बिग बॉस—12 के भी होस्ट होंगे.

No comments

Powered by Blogger.