सलमान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के ये 10 सितारे भी खा चुके है जेल की हवा
20 साल पुराने काले हिरण शिकार के मामले में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सज़ा सुनाई है. इस मामले में सलमान खान पिछले 20 साल में 18 मर्तबा जेल जा चुके है.
फिल्मी सितारे और जेल का साथ चोली दामन की ही तरह रहा है. और सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जेल की हवा खा चुके है. ऐसे ही 10 सितारे के नाम हम नीचे दे रहें है.
संजय दत्त
1993 मुंबई बम धमाकों में नाम सामने आने के बाद संजय दत्त को जेल की हवा खानी पड़ी थी. वैसे संजय दत्त इस केस में सजा काटकर अब बाहर आ चुके हैं.
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम को साल 2006 में मुंबई में तेज बाइक चलाने और 2 लोगों को अपनी बाइक से चोट पहुंचाने के आरोप में जेल जाना पड़ा था. वह इस मामलें में 15 दिन तक जेल में रहे थे.
सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली ब्रेंदे भी जेल और कचहरी के चक्कर में पड़ चुकी हैं. सोनाली बेंद्रे पर धार्मिक भावनाएं आहात करने का आरोप लगा था. इस मामले में उन्हें कुछ दिन जेल में गुजारने पड़े थे.
सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान का नाम सलमान के साथ चिंकारा केस में भी आया था. पिछले ही दिनो सैफ अली खान पर एक रेस्टोरेंट में एक एनआरई से मारपीट के मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी.
मधुबाला
60 के दशक की मशहूर अदाकारा मधुबाला पर प्रोड्यूसर बी आर चोपड़ा ने आरोप लगाया था. की उन्होने महंगी फीस लेने के बावजूद फिल्म करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद मधुबाला को जेल जाना पड़ा था.
शाइनी अहूजा
अभिनेता शाइनी अहूजा नौकरानी ने बलात्कार के आरोप में 27 दिन तक जेल की हवा खा चुके है.
अंकित तिवारी
प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी पर पिछले साल एक दोस्त ने उन पर रेप का आरोप लगाया था जिस कारण उनको जेल जाना पड़ा था.
फरदीन खान
फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को गैरकानूनी तरह से ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिसके लिए उनको 5 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे.
मोनिका बेदी
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मोनिका बेदी को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से उनके रिश्ते के चलते जेल की हवा खानी पड़ी थी. पुलिस ने दोनों को पूर्तगाल में गिरफ्तार किया था.
सूरज पंचौली
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जिया खान सुसाइड केस में वह 21 दिन तक जेल में रहे थे. पिछले ही दिनो मुंबई की सेशन कोर्ट ने अभिनेता सूरज पंचोली पर आरोप तय करते हुए जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत ट्रायल चलाने के आदेश दिए हैं.

No comments