Header Ads

IPL 2018 की तीन खतरनाक टीमें जो खिताब की सबसे पक्की दावेदार है


दुनिया टुडे । आइपीएल के 11वे सीजन का सफर धीरे धीरे मध्य तक पहुचं रहा है. हर मैच और बीतते दिन के साथ आइपीएल की टॉप चार टीमो को लेकर तस्वीर भी साफ होती नजर आ रही है. अगर मौजूदा हिसाब से देखा जाएं तो चेन्नई, कोलकाता, पंजाब और हैदराबाद अंतिम 4 की पक्की दावेदार नजर आती है. चूकिं खेल अभी शूरूआती चरण में है ऐसे सिर्फ अंक तालिका को देखकर अभी किसी भी टीम को कमजोर या ताकतवर समझना उचित नहीं होगा.


आइपीएल 2018 की विजेता कौन सी टीम होगी इस बात को लेकर भविष्यवाणीयां की जा रही है. लेकिन हम यहां कोई भविष्यवाणी तो नहीं कर रहें है लेकिन टीम के प्रदर्शन और क्षमताऔं को ध्यान में रखकर खिताब की मुस्तहद तीन टीमो के बारे में बात कर रहें है.

पहली टीम है चेन्नई सुपर किग्स : महेन्द्र सिंह धौनी के नेतृत्व वाली इस टीम के बार कई शानदार खिलाड़ी है, तो अंतिम क्षणो में खेल का पासा पलटने में माहिर है. ड्वेन ब्रावो, शेन वाट्सन, सुरेश रैना से लेकर खुद कप्तान धौनी तक. यहीं वजह है की टीम को खिताब का सबसे दावेदार माना जा सकता है. टीम आज तक सेमीफाइनल से नीचे नहीं खेली है.

मुम्बई इंडियस : दुसरी टीम है मुम्बई इंडियस. जिसके कप्तान रोहित शर्मा है. अंक तालिका के मुम्बई के स्थान को देखकर मन तो नहीं कर रहा की टीम को इस लिस्ट में जगह दी जाए. लेकिन हम पिछले कई सीजन से यह देख चुके है की मुम्बई की टीम किस प्रकार गिर गिर कर आगे बढती है और फिर चैम्पियन बनती है. टीम के पास कई अच्छे बल्लेबाज है जो हिटिंग करने में माहिर है. बस टीम के कप्तान एक बार फार्म में आ जाएं.

केकेआर : तीसरी दावेदार टीम है कोलकाता नाइट राइडर्स. यह टीम दो बार चैम्पियन रह चुकी है. और पिछले कई सीजन से इसके प्रदर्शन में काफी सुधार आया है. कोलकाता की खासियत यह है की वो आज तक किसी भी सीजन में चैम्पियनो की तरह नहीं खेली है. बावजूद इसके वो तीन में से दो फाइनल जीतने में कामयाब रही है. यही वजह है की टीम को खिताब का दावेदार माना जा सकता है. टीम के पास कार्तिक, उथप्पा, रसेल, नारायण और फिन जैसे अच्छे खिलाड़ी है.

टॉप तीन की जब बात हो ही गई है तो चलिये एक नाम और भी शामिल कर लेते है. आइपीएल 2018 में अंतिम चार में चेन्नई, मुम्बई, केकेआर के अलावा चौथा नाम जिस टीम को होगा वह पंजाब और हैदराबाद में से कोई एक होना है. अब ये आप ही डिसाइड कीजिए की चौथा नाम कौन सा होना चाहिए ! अपनी राय जरूर दें ।

No comments

Powered by Blogger.