45 बरस के हुए सचिन, जानिये वो किस्सा जब भारत के ही खिलाफ पाकिस्तानी टीम के लिए खेले
भारतीय के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आज 45 बरस के हो गये है. 24 अप्रैल 1973 को मुम्बई में जन्में सचिन तेन्दुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम में लिटिल मास्टर, तेंदेलिया, क्रिकेट का भगवान, मास्टर ब्लास्टर, द मास्टर , और द लिटिल मास्टर के नाम से जाना गया.
सचिन क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेठ बल्लेबाजो में गिने जाते है . सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे खिलाड़ी रहें जिन्हें सबसे कम उम्र में भारत रत्न पुरूस्कार से सम्मानित किया गया . सचिन को राजीव गांधी खेल रत्न पुरूस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया .

सचिन का क्रिकेट रिकॉर्ड - सचिन ने भारत की और से 463 वनडे खेले और इन्होने 86.23 की स्ट्राइक से 18, 426 रन बनाये I साथ ही इन्होने 49 शतक के साथ - साथ 96 अर्धशतक बनाये. बात करें सचिन के टेस्ट कैरियर की तो सचिन ने 200 टेस्ट मैच में 51 शतक और 68 अर्धशतक द्वारा 15,921 रन बनाये. इनके अलावा सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 2 हजार से ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है इन्होने 2058 टेस्ट चौके जड़े.
जब पाकिस्तान की तरफ से खेलते नजर आएं - जनवरी 20, 1987 में भारत और पकिस्तान के बीच मुंबई ब्राबोर्न स्टेडियम में क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया की गोल्डन जुबली के मौके पर अभ्यास मैच हो रहा था. इसी दौरान पकिस्तान की टीम में एक खिलाड़ी की कमी पड़ गयी तब मजबूरन सचिन को सबस्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर फील्डिंग करनी पड़ी थी. पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान ने उस मैच में CCI के कप्तान हेमंत कनकरे से बताया की उनके पास खिलाडी की कमी है . क्या वे फील्डिंग के लिए कुछ खिलाडी हमें दे सकते है . तब सचिन तेंदुलकर ने जाने की अनुमति ली और करीब 25 मिनट तक पकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी.

No comments