Header Ads

IPL के इतिहास का सबसे कांटेदार मैच, जब सबसे कम स्कोर बनाकर पंजाब ने मुम्बई से छिनी जीत



दुनिया टुडे । फटाफट क्रिकेट में यूं तो बल्लेबाज गेंदबाज पर हावी रहते है. लेकिन कई मौको पर गेंदबाज अंतिम क्षणो में मैच का पासा पलट देते है. आइपीएल की बात हो और रोमांचक मैचो का जिक्र न हो ऐसा हरगिज नहीं हो सकता.

आइपीएल के इतिहास में यूं तो कई बार ऐसे मौके आएं है जब मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ है. लेकिन हम जिस मैच की बात कर रहें है वह कई मायनो में आइपीएल का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला माना जाता है.

29 अप्रैल 2009 द. अफ्रीका के डरबन में खेला गया यह मुकाबला किग्स इलेवन पंजाब और मुम्बई इंडियस के बीच था. बोपारा, संगकारा, जयवर्द्धने और युवराज जैसे शानदार बल्लेबाजो से सुसज्जित पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 119 रन बनाये. यह पारी कितनी धीमी थी इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है की पूरी पारी में सिर्फ 4 चौके और 2 छक्के लगे.

मुम्बई की टीम को जीत के लिए 120 गेंदो पर 120 रन की दरकार थी. जयसूर्या, डुमनी, सचिन और ब्रावो जैसे धुरंधर वाली टीम के लिए यह लक्ष्य बेहद आसाना माना जा रहा था. लेकिन तेज गेंदबाजो वाली अफ्रीकी पिच पर इरफान पठान ने पहली ही गेंद पर कमाल कर दिखाया. और जयसूर्या को पहली ही गेंद पर चलता कर दिया. उसके बाद मुम्बई ने अगले चार ओवर में 12 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट खो दिये.

लेकिन डुमिनी ने 59 रन की पारी खेलकर मुम्बई को मैच में वापस ला दिया. और मैच में असली रोमांच देखने को मिला अंतिम तीन ओवर में जब टीम को 18 गेंदो पर 26 रन की दरकरा थी. और टीम पास थे 6 विकेट. पारी के 18 वे ओवर में इरफान पठान पहली गेंद पर एक विकेट चटकाया, इस ओवर में रन बने कुल सात.

अब दो ओवर में टीम को जीत के लिये 19 रन की जरूरत थी पारी के 19 वे ओवर में 12 रन बने. मुम्बई को स्कोर हो गया 113 रन. आखिरी ओवर में गेंद यूसुफ अब्दुल्ला के हाथ में थी मुम्बई को सात रन चाहिए थे और सामने थे जेपी डुमिनी. अब्दुल्ला ने इस ओवर की पहली दो गेंद डॉट कर दी और तीसरी गेंद पर डुमिनी की पगबाधा आउट कर मुम्बई के खेमे में निराशा ला दी.

अब मुम्बई को अंतिम तीन गेंदो पर 7 रन चाहिए थे लेकिन बने सिर्फ 3 और पंजाब ने आइपीएल के सबसे कम स्कोर का बचाव करते हुए 3 रन से जीत दर्ज कर ली. पंजाब की इस जीत में हीरो कुमार संगकारा 55 रन, इरफान पठान 4 ओवर 20 रन 2 विकेट और यूसुफ अब्दुला 4 ओवर 19 रन 2 विकेट रहें.

No comments

Powered by Blogger.