Header Ads

उड़ान सीरियल से ली प्रेरणा, 6 नौकरियां छोड़ IPS बनी, मंत्री से भिड़ी और सजा भी झेली जानिये कौन है ये तेजतर्रार अफसर


उड़ान सीरियल से प्रेरणा ले 6 नौकरियां छोड़कर आइपीएस बनी. एसपी पद पर रहते हुए बीजेपी मंत्री से भिड़ी सजा भी भुगती. और एक बार फिर उसी मंत्री के सामने नजर आयेंगी ये तेज तर्रार अफसर. हम बात कर रहें है एसपी संगीता कालिया की जो एक मीटिंग में भाजपा के मंत्री अनिल विज से भिड़ गई थी और फिर उनका तबादला कर दिया गया. रेवाड़ी की संगीता कालिया अब एक बार फिर से अनिल विज के सामने नजर आयेंगी.

 मंगलवार देर शाम कालिया का पानीपत तबादला किया गया है. अब वह पानीपत की नई एसपी होंगी. जहां उनका सामना ढाई साल बाद फिर से भाजपा मंत्री अनिल विजा से होगा क्यूकिं अनिल विज पानीपत में कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष हैं. 27 अप्रैल को कष्ट निवारण समिति की बैठक होनी है. उससे पहले अगर एसपी यहां ज्वॉइन कर लेती हैं और बैठक में मंत्री आते हैं तो फिर से दोनों का आमना सामना होगा.


गौरतलब है की 27 नवंबर 2015 को फतेहाबाद में एसपी संगीता कालिया की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उस दौरान बहस हो गई थी.जब अनिल विज वहां के कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष थे. और  एक शिकायत की सुनवाई के दौरान उन्होने कालिया को गेट आउट कह दिया था. कालिया बाहर नहीं गई तो विज को खुद बैठक छोड़नी पड़ी थी. बाद में कालिया का तबादला कर दिया गया था.

संगीता के पिता धर्मपात फतेहपुर पुलिस में पेंटर थे और 2010 में वहां से रिटायर हुए. संगीता 2009 में तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में पास हुई. उनके मुताबिक पुलिस में आने की प्रेरणा उन्हे उड़ान सीरियल देखकर उनके पिता से मिली. वह छह नौकरीयों के आॅफर छोड़कर पुलिस विभाग में आई है. उनके पति विवेक कालिया भी हरियाणा में एचसीएस है. संगीता कालिया की पहचान बेहद ईमानदार अफसर के तौर पर होती है. वह 2015 में मत्री विज से विवादा को लेकर सुर्खियों में आई थी.


No comments

Powered by Blogger.