सौरव गांगुली ने चुनी अपनी ड्रीम आइपीएल टीम, इन तीन धुरंधर बल्लेबाजो को नहीं मिली जगह
दुनिया टुडे । फटाफट क्रिकेट के महाकुम्भ आइपीएल के 11 वे सीजन में सभी टीमे अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में लगी है. आइपीएल के शूरूआती चरण में ही कई टीमो खिलाड़ियो ने खासा प्रभावित किया है.
ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगूली ने अपनी ड्रीम इलेवन का ऐलान किया. उन्होने यह ऐलान लोकप्रिय क्रिकेट साइट क्रिकबज़ से बातचीत के दौरान किया. सौरव गांगूली ने अपनी इस ड्रीम इलेवन का कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी को बनाया है. उनकी इस सात भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ी वाली इस टीम में कई धुरंधर खिलाड़ियो को जगह नहीं मिल पाई है.
इनमें पहला नाम क्रिस गेल का है. आइपीएल के सबसे तूफानी हिटर क्रिस गेल को गांगूली ड्रीम इलेवन में जगह नहीं मिली है. गेल के अलावा मुम्बई इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी इस टीम का हिस्सा नहीं बन पायें है. तीसरा नाम है आंद्रे रसेल का, जिन्होने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है.
सौरव की इस ड्रीम टीम में बतौर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जगह बनाने में सफल रहें है. यह टीम इस प्रकार है —
कप्तान और विकेटकीपर
1. महेन्द्र सिंह धौनी
बल्लेबाज
2. वीरेन्द्र सहवाग
3. शेन वाट्सन
4. ए बी डिविलियर्स
5. सुरैश रैना
6. विराट कोहली
आॅलरांउडर
7. ड्वेन ब्रावो
गेंदबाज
8. मिचेल स्टार्क
9. अमित मिश्रा
10. भुवनेश्वर कुमार
11. जसप्रीत बुमराह

No comments