174 गेंद 36 रन ये है एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे धीमी पारी
दुनिया टुडे : क्रिकेट के वर्तमान दौर में आज एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज को शतक बनाने के लिए मात्र 31 गेंदे चाहिये होती है. फटाफट क्रिकेट के आगमन के बाद बल्लेबाजो की शैली में बेहद बदलावा आया है. अब हर बल्लेबाज का उद्देश्यक बड़े शॉर्ट खेलकर तेजी से रन बटोरना होता है. जो बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में माहिर नहीं है वो सिंगल डबल के जरिये एक अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. धीमी बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों को वनडे या टी20 क्रिकेट में जगह नहीं मिलती है. ऊपर जो आकंड़े हमने दिये है (174 गेंद 36 रन) उन्हे देखकर आपको लग रहा होगा की ये किसी टेस्ट मैच के आकंड़े होंगे. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा की ये किसी टेस्ट मैच नहीं बल्कि एकदिवसीय मैच के आकंड़े है.

174 गेंदो पर 36 रन ये वो स्कोर है जो एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे धीमा स्कोर कहा जाता है. और ये अनचाहा रिकॉर्ड जिस बल्लेबाज के नाम दर्ज है उसका नाम है सुनील गावस्कर. वही सुनील गावस्कर जिन्हे लिटिल मास्टर के नाम से भी जाना जाता है. 1975 में पहली बार वनडे विश्व कप का आयोजन हुआ. टूर्नामेंट का पहला मैच भारत के सामने थी इंग्लैण्ड की मजबूत टीम. जिसने निर्धारित 60 ओवर में 335 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य सामने रखा. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के तौर सुनील गावस्कर वनडे क्रिकेट की सबसे धीमी पारी खेलते हुए सिर्फ 20.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. गावस्कर शूरू से लेकर अंत तक नाबाद रहे और रन बनाये सिर्फ 36. अपनी इस पारी के दौरान उन्होने 174 गेंदे खेली. इस पारी में उन्होने सिर्फ एक चौका लगाया. गावस्कर की इस धीमी बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम 60 ओवरों में 3 विकेट खोकर सिर्फ 132 रन ही बना पाई. और टीम को यह मुकाबला 203 रन से गवाना पड़ा.
ये है एकदिवसीय क्रिकेट की 5 सबसे धीमी पारी
1. सुनील गावस्कर(174 गेंद 36* रन, स्ट्राइक रेट-20.68)
इंग्लैण्ड के खिलाफ 1975 विश्वकप के दौरान
2. जावेद मियांदाद( 167 गेंद 63* रन, स्ट्राइक रेट-37.72)
वनडे क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे धीमी पारी वेस्टइंडीज के विरूद्ध जावेद मियांदाद ने बनाई.
3. मोहसिन खान(176 गेंद 70 रन, स्ट्राइक रेट-39.77)
पाकिस्तान के मोहसीन खान की गिनती वैसे तो आक्रमक बल्लेबाजो में होती थी. लेकिन 1983 विश्वकप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी इस पारी ने सभी क्रिकेट प्रेमियो के दिल तोड़ दिये थे.
4. ब्रूस एडगर(167 गेंद 84* रन, स्ट्राइक रेट-50.29)
वनडे क्रिकेट के दूसरे विश्व कप 1979 में न्यूजीलैंड के ब्रूस एडगर ने एक मैच में भारत के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी का कीर्तिमान बनाया. लेकिन एडगर की इस पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया.
5. आमिर सोहेल(167 गेंद 87 रन, स्ट्राइक रेट-52.09)
सोहेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1993 में सलामी बल्लेबाजी करते हुए 167 गेंदों में 87 रन की पारी खेली. सोहेल की यह पारी कहीं न कहीं पाकिस्तान की हार की वजह बनी.



No comments