आइपीएल 11 में लागू होगा यह नया नियम अब तक पाकिस्तान सुपर लीग में होता है इस्तेमाल
आइपीएल का 11वां सीजन अप्रैल के पहले हफ्ते से शूरू होने जा रहा है. फील्ड अंपायर के निर्णयाेें में लगातार हो रही गलती में सुधार के लिए आइपीएल 11 में इस नये नियम को लागू किया जायेगा. आइपीएल इस नियम को लागू करने वाली दूसरी क्रिकेट लीग है. इससे पहले यह नियम पाकिस्तान सुपर लीग में लागू किया जा चुका है.
इंडियन एक्सप्रेस अखबार में प्रकाशित एक खबर के अनुसार बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है की इस बार आइपीएल में डीआरएस सिस्टम को लागू किया जायेगा. यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता पूर्व प्रयोग में लाया जा चुका है.
गौरतलब है की वर्ष 2016 में इंग्लैंड टीम के भारतीय दौरे के दौरान पहली बार बीसीसीआई ने डीआरएस सिस्टम को मंजूरी दी थी, लेकिन इसे घरेलू क्रिकेट से दूर रखा गया. लेकिन बीसीसीआई ने पुन: विचार कर इसे मंजूरी दे दी है. बॉर्ड के सूत्रो की माने तो इस नियम को लेकर बीसीसीआई पहले ही अंपायरो को ट्रेनिंग दे चुका है. भारत ऐसा दूसरा देश है जिसने अपने लीग क्रिकेट में डीआरएस के नियम को लागू किया है. इससे पहले पाकिस्तान अपनी क्रिकेट लीग में ऐसा कर चुका है.

No comments