Header Ads

द. अफ्रीका के बेमिसाल तेज गेंदबाज मोर्न मोर्केल का अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान



साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल ने अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. मोर्केल आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचो की घरेलू सीरिज के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लेंगे. आॅस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच चार टेस्ट मैचो की सीरिज का पहला मैच फिलहाल डरबन में 1 मार्च से खेला जा रहा है. दोनो टीमो के बीच आखिरी मैच 30 मार्च को खेला जायेगा. जिसके बाद मोर्केल अपने 12 साल लम्बे अर्न्तराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देंगे.

मोर्कल ने का कहना है की यह एक बहुत मुश्किल फैसला था, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल से मैं बहुत तनाव महसूस कर रहा था.  मुझे लगता है कि एक नया अध्याय शुरू करने का यही समय सही है.

33 वर्षीय मोर्कल ने अब तक 83 टेस्ट के अलावा 117 वनडे और 44 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट मैच में उनके नाम 294 विकेट दर्ज है. जबकि एकदिवसीय मैच में वह 190 विकेट चटका चुके है.


No comments

Powered by Blogger.