Header Ads

आॅस्ट्रेलिया या द. अफ्रीका जानिये अब तक कौन पड़ा है किस पर भारी



डरबन में 1 मार्च से आॅस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच होने वाली 4 टेस्ट मैचो की सीरिज का पहला मैच शूरू होने जा रहा है. आॅस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका की टीमे जब भी आमने सामने होती है तो एक हाइवॉल्टेज मुकाबले की उम्मीद रहती है. और ऐसे मौके कई मर्तबा आयें है जब दोनो टीमो के बीच काटें की टक्कर देखने को मिली है. बरहाल कौन सी टीम किस पर भारी पड़ेगी ये तो मुस्तकबिल बात है. लेकिन उम्मीद यही है दोनो टीमे एक दुसरे को कड़ी टककर देती नजर आयेंगी.

सीरिज से पहले नजर डाल लेते है दोनो टीमो के बीच अब तक खेले गये कुल मुकाबलो पर. आॅस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 1902 में खेला गया था. और अंतिम मुकाबला दोनो टीमो ने नवम्बर 2016 में खेला था. तब से अब तक दोनो ही टीमे कुल 94 मुकाबलो में एक दुसरे के सामने हुई है. जिसमें 51 मुकाबले आॅस्ट्रेलिया ने जीते है यानी की 54.25 प्रतिशत जबकि द. अफ्रीका ने 23 मुकाबले अपने नाम किये है. 20 मैच ड्रा रहें है.

टेस्ट मैच में द. अफ्रीकी टीम आॅस्ट्रेलिया से भले ही पीछे रही हो मगर वनडे मैचो में कुछ कम नहीं है. अब तक दोनो टीमो के बीच 96 एकदिवसीय मैच खेले गये है जिसमें 47 बार आॅस्ट्रेलिया तथा 45 बार द. अफ्रीका ने जीत हासिल की है. 3 मैच टाई रहें है.

No comments

Powered by Blogger.