Header Ads

जन्मदिन पर जानिये बूम बूम शाहिद आफरीदी से जुड़े 10 अहम अनसुने रोचक रिकॉर्ड



दुनिया टुडे : पाकिस्तान के स्टार आॅलरांडर बूम बूम शाहिद आफरीदी आज 38 बरस के हो गये है.  1 मार्च 1980 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा इलाके में जन्में शाहिद आफरीदी दुनिया के उन गिने चुने विस्फोटक बल्लेबाजो में से एक है जिनकी पिच पर मौजूगी विरोधी टीम के लिये बेहद चिंताजनक होती है. अपने विस्फोटक खेल के दम पर आफरीदी ने बेहद कम उम्र में ही क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. आफरीदी का पूरा नाम साहिबजादा मोहम्मद शाहिद खान आफरीदी है. उन्होने 1996 में केन्या के खिलाफ अपने करियर का पर्दापण किया था. जानिये उनसे जुड़े 10 अहम विश्व रिकॉर्ड —

1. बूम बूम शाहिद आफरीदी की पहचान बिना छक्को के अधूरी है. शाहिद आफरीदी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के 351 लगाने वाले बल्लेबाज है.

2. अफरीदी के नाम 16 साल से अधिक समय तक वनडे क्रिकेट खेलने में सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड रहा. अफरीदी ने 1996 में नौरोबी में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 37 गेंदों में शतक बनाया था.

3. अफरीदी के नाम क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड है. उन्होने जोहान्सबर्ग में द.अफ्रीका के विरूद्ध 158 मीटर लंबा छक्का जड़ा था.

4. अफरीदी का स्ट्राइक रेट पाकिस्तान के सभी क्रिकेटर्स में कहीं अधिक है अफरीदी का स्ट्राइक रेट 117 का है.

5. क्रिकेट विश्वकप 2011 में आफरीदी ने 22 विकेट चटकाए थे. जो की बतौर कप्तान किसी भी विश्वकप टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकार्ड है.

6. शाहिद अफरीदी वनडे में सबसे बेस्ट ऑलराउंडर गिने जाते है. उनके नाम 8,000 से अधिक रन व 350 से अधिक विकेट है.

7. अफरीदी एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 3 वनडे मैचों में 5 विकेट के साथ-साथ अर्धशतक भी बनाए.

8. शाहिद आफरीदी टी—20 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है. उनके नाम 41 विकेट है.

9. अफरीदी टी20 क्रिकेट में 1000 रन और 50 विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं.

10. आफरीदी ने अपनी डेब्यू बल्लेबाजी में ही 37 गेंदो पर शतक जमा दिया था. यह उनका दुसरा मैच था, पहले मैच में उन्हे बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था.

No comments

Powered by Blogger.