क्रिकेट इतिहास के 5 शर्मनाक रिकॉर्ड जो सिर्फ पाकिस्तानी क्रिकेटरो के नाम दर्ज है
दुनिया टुडे : क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. किसी भी मैच का पासा पल भर में पलट जाता है. अनिश्चिताओं के इस खेल की एक पहचान अनोखे और अनूठे रिकॉर्ड के लिये भी होती है. कुछ रिकॉर्ड अपने आप में इतने बड़े और महत्वपूर्ण होते है जिनके बारे में बताने की कोई जरूरत नहीं होती है. लेकिल कुछ रिकॉर्ड इतने शर्मनाक होते है जिनको शायद ही कोई बताना चाहे. आज हम क्रिकेट के इतिहास के ऐसे ही कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड लेकर आये है. जो पाकिस्तानी क्रिकेटरो के नाम दर्ज है.
1. पारी में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन
क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है, पाकिस्तान ने 2007 में भारत के खिलाफ बैंगलूरू टेस्ट में 76 अतिरिक्त रन दिए थे. बस ये मान लो की अतिरिक्त रन के रूप में पूरे एक बल्लेबाज का स्कोर खड़ा कर दिया था.
2. एक गेंद पर आठ रन
पाकिस्तान की टीम के नाम एक गेंद पर आठ रन देने का भी रिकॉर्ड दर्ज है. एक मैच में बांग्लादेश की टीम ने अब्दुर रहमान की गेंद पर आठ रन बनाए थे. हांलकी इसमें 5 रन ओवर थ्रो के थे. उफ! ये पाकिस्तान की फील्डिंग भी ना..।
अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है एक गेंद पर 8 रन दौड़ने का विश्व रिकॉर्ड
3. टी—20 में सबसे ज्यादा बार शून्य
पाकिस्तानी बैट्समैन उमर अकमल की पहचान वैसे तो विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर होती है. लेकिन एक पहचान उनकी ओर भी है जिसमें वह नम्बर वन है. वो है सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होनी की. टी-20 में अकमल दुनिया में सबसे ज्यादा 24 बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज है. क्यूं ! है ना कमाल का रिकॉर्ड.
4. सबसे बड़ा ओवर
अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा ओवर कराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही मोहम्मद सामी के नाम है. मोहम्मद सामी ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ओवर में 7 वाइड और 4 नो बॉल सहित कुल 17 गेंद फेंकी थी. इस ओवर में उन्होने 22 गेंद फेंकी थी. भाई! इतने में तो अच्छे—खासे तीन—चार ओवर हो जाते.
5. एक रन पर चार विकेट गवांने का रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम ने 2015 वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में मात्र 1 रन के स्कोर पर ही अपने चार विकेट गवा दिए थे. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जिरोम टेलर के इस ओवर में नासिर जमशेद, अहमद शहजाद, हैरिस सोहेल, और हैनिस खान आउट हुए. अच्छा हुआ जो ओवर 6 गेंद का था वरना..!
अगली किस्त में पढिये : क्रिकेट के 10 सबसे शर्मनाक स्कोर जो टीम इंडिया के क्रिकेटरो के नाम दर्ज है.

No comments