Header Ads

वो चार पाकिस्तानी क्रिकेटर जिनकी मैदान पर ही खेल के दौरान हो गई थी मृत्यू

दुनिया टुडे : क्रिकेट दुनिया का दुसरा सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला खेल. रोमांच और जुनुन के इस खेल को अनिश्चिताओं का खेल भी कहा जाता है. अनिश्चिताओं के इस खेल में कई बार ऐसा कुछ घट जाता है जो कल्पानाओं से बेहद परे होता है. ऐसी घटना जो पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर के रख देती है. नवम्बर 2014 में मैदान पर ऐसी ही एक दर्दनाक घटना घटी जब आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिलिप ह्यूज सिर में गेंद लगने से घायल हो गये थे. जिनकी दो दिन बाद मृत्यू हो गई.  आज हम बात कर रहें है ऐसे ही  चार पाकिस्तानी क्रिकेटरो के बारे में ​जिन्होने मैदान पर ही जान गवां दी थी.


जुल्फिकार भट्टी – जुल्फिकार भट्टी इनकी मृत्यु क्रिकेट खेलने के दौरान सीने पर गेंद लगने से हुई थी. बेगम खुरशीद मेमोरियल टूर्नामेंट टी 20 मैच के दौरान जुल्फिकार जब पुल शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे उस दौरान गेंद उनके सीने जा लगी. चोंट लगने के बाद तुरंत इन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ इन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद पाकिस्तान के सुक्कुर जिले में 3 दिन का शोक रखा गया था.


वसीम रजा : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम रजा का निधन 2006 में बकिंघमशायर में सरे की टीम के लिए खेलते हुए दिल का दौरा पड़ने से 54 वर्ष की अवस्था में हुआ. वह प्रसिद्ध पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज रजा के बड़े भाई थे.


अब्दुल अजीज – अब्दुल अजीज का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में में हुआ था. अब्दुल अजीज की पहचान एक बेहतरीन विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में होती थी. ये पाकिस्तान के तरफ से प्रथम श्रेणी के मैच खेला करते थे. विकेट कीपिंग के दौरान गेंद सीने पर लग जाने के कारण इनकी मृत्यू हो गई थी.


जुबैर अहमद : पिछले ही दिनो घरेलू पाकिस्तानी क्रिकेट जुबैर अहमद की सिर में गेंद लगने से मृत्यू हो गई थी. जुबैर अहमद ने बल्लेबाजी करते समय हैलमेट नहीं पहना था.

अगली किस्त में पढिये : क्रिकेट के इतिहास में इन 12 क्रिकेटर की हुई मैदान पर ही दर्दनाक मौत !

No comments

Powered by Blogger.