इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने टी—20 में बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है बेहद मुश्किल
दुनिया टुडे : ये खबर खास तौर पर उन लोगो के लिए है जो क्रिकेट के नये प्रारूप टी—20 को सिर्फ और सिर्फ बल्लेबाजो का खेल मानते है. टी—20 यूं तो बड़े—बड़े और आकर्षक शॉर्ट के लिये पहचाना जाता है. लेकिन कई बार ऐसे भी मौके आते है जब गेंद बल्ले पर ऐसी भारी पड़ती है की बल्लेबाज एक एक रन के लिये तरस जाते है.
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने टी—20 में कुछ ऐसा ही करिश्माई अनोखा प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया. मौका था पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच का. नवाज ने क्यवेटा ग्लैडियर्स की तरफ से खेलते हुऐ 1.0 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. यह टी—20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे कम खर्चीली गेंदबाजी प्रदर्शन है. उन्होने 4 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुऐ मात्र 4 रन खर्च किये. इस दौरान नवाज ने लाहौर कलंदर के दो बल्लेबाजो को भी आउट किया.
नवाज का यह प्रदर्शन चौकाने वाला है. किसी भी टी—20 मैच के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सीमित ओवर में किसी गेंदबाज ने मात्र 4 रन खर्च किये हो. वैसे टी—20 की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन में पहला नाम मलेशिया के अरुल विवासन सुपियाह का है. अरूल ने जुलाई 2011 में समरसेट के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 1.36 की इकॉनोमी रेट से 3.4 ओवर में पांच रन देकर 6 विकेट झटके थे. वैसे अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकार्ड श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम है. मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट झटके थे. इस दौरान उन्होने 2 ओवर मेडन भी फेंके थे.

No comments