इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है क्रिकेट के इतिहास का सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड
दुनिया टुडे : जब से टी—20 क्रिकेट का आगमन हुआ है तब से बल्लेबाजो द्वारा बड़े शॉर्ट लगाना आम बात हो गई है. आएं दिन बल्लेबाजो द्वारा बड़े शॉट को लेकर कई नये रिकॉर्ड देखने को मिलते है. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है तब बल्लेबाज ने ऐसा शॉर्ट खेला हो गई गेंद स्टेडियम से ही बहार चली गई हो. वैसे क्रिकेट के इतिहास का सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पिछले 80 साल से जिस क्रिकेटर के नाम दर्ज है उसका नाम है अल्बर्ट ट्रॉट.

अल्बर्ट ट्रॉट का नाम उन क्रिकेटर में दर्ज है जो इंग्लैण्ड और आॅस्ट्रेलिया दोनो देशो की टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके है. 1938 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में अल्बर्ट ट्रॉट ने एक ऐसा शॉट खेला की गेंद स्टेडियम को पार करते हुए दूर जाकर गिरी. हैरान करने वाली बात ये है की वो कोई आम स्टेडियम नहीं था. बल्कि इंग्लैण्ड के लंदन में स्थित लॉर्ड्स का एतिहासिक क्रिकेट ग्राऊंड था. और इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात थी इस शॉर्ट की लम्बाई. अल्बर्ट द्वारा लगाये गये इस छक्के की लम्बाई लगभग 164 मीटर थी. यह विश्व क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा छक्का था. लगभग 80 साल बीत जाने के बाद भी इतने लंबे छक्का का रिकॉर्ड अभी तक टूट नहीं पाया है.
अल्बर्ट ट्रॉट के अलावा सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजो में आॅस्ट्रेलिया के क्रिस लिन का दूसरे नम्बर पर आता है जिन्होने बिग बैश के एक मैच में ब्रिसबेन की तरफ से खेलते हुऐ होबर्ट की तेज गेंदबाज शान टेट की 147 किमी./घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर 121 मीटर लम्बा छक्का उड़ाया था.
वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले न्यूजीलैण्ड के बल्लेबाज कोरि एंडरसन ने 2014 में भारत के इंशात शर्मा की गेंद पर इतना लम्बा छक्का जमाया की गेंद स्टेडियम ही पर कर गई थी . इस छक्के की लम्बाई 120 मीटर दर्ज की गई.

टॉप—5 सबसे लम्बे छक्को की लिस्ट में अगला नाम भारत के युवराज सिंह का है जिन्होने टी—20 विश्वकप 2007 के दौरान आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 70 रन की ताबड़तोड़ पारी में ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर का लम्बा सिक्सर लगाया था.

2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के बूम बूम शाहिद अफरीदी ने पर्थ में मैच के दौरान एक बड़ा छक्का लगाया था. अफरीदी का यह शॉर्ट इतना बड़ा था की गेंद स्टेडियम में लगे सबसे बड़े गुम्बद से टकराई थी. यह क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े छक्कों में से एक था.

No comments