Header Ads

क्रिकेट के इतिहास की सबसे करिश्माई गेंदबाजी इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने 12 रन देकर झटके 10 विकेट



दुनिया टुडे : क्रिकेट का खेल अनिश्चिताऔ का खेल कहा जाता है. कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं. क्रिकेट हमेशा से अपने रोचक और अनूठे रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. इस खेल में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनते हैं और पुराने टूटते हैं. और कुछ रिकॉर्ड तो इतने अदभुत होते है की उनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.

ऐसा ही एक करिश्माई रिकॉर्ड देखने को मिला पाकिस्तान के एक अंडर—19 क्रिकेट मैच के दौरान. जब एक गेंदबाज ने पारी के सभी 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया. यह कारनामा बेहद खास इस लिए भी माना जा रहा है क्यूकिं पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा पहली दफा किसी तेज गेंदबाज ने किया है. इस करिश्माई कारनामे को दोहराने वाले गेंदबाज का नाम है मोहम्मद अली.

करिश्माई गेदबाजी : 9 ओवर में  12 रन देकर ले लिए सभी 10 विकेट 

मोहम्मद अली पाकिस्तान के अंडर—19 क्रिकेटर है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने एक तीन दिवसीय मैच के दौरान पाकिस्तान जोन—3 की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ​जोन—7 के सभी 10 बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस पारी ने में उन्होने 9 ओवर की गेंदबाजी करते हुऐ महज 12 रन देकर 10 विकेट चटकाएं. उनकी धारदार गेंदबाजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की उन्होने 10 में से 9 बल्लेबाजो को बोल्ड किया. जबकि एक बल्लेबाज को पगबाधा आउट किया.  हांलकी इस मैच को अधिकारिक रूप से कोई दर्जा प्राप्त नहीं है लेकिन बावजूद इसके उनके इस कमाल के प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियो का ध्यान आकर्षित किया है.

वैसे अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 विकेट चटकाने का करनामा दो बार हो चुका है. पहली बार इंग्लैण्ड के स्पिनर जिमी लेकर ने 1956 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 रन देकर सभी 10 विकेट हासिल किये थे. दूसरी मर्तबा 1999 में भारत के अनिल कुम्बले ने पाकिस्तान के विरूद्ध 74 रन देकर 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया था.

No comments

Powered by Blogger.