वो भारतीय गेंदबाज जिसने अकेले ही ढहा दी थी पूरी पाकिस्तान की टीम
कहते है क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है कब क्या हो जाये कुछ पता नहीं होता. 1999 दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. जब एक गेंदबाज के सामने पूरी टीम नतमस्तक हो गई थी. अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट के 140 के इतिहास में ऐसा दुसरी बार देखने को मिला जब किसी एक गेंदबाज ने ही पूरी टीम को पवेलियन लौटा दिया हो.
भारत पाकिस्तान सीरिज का दूसरा टेस्ट दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा था. सीरिज का पहला मैच गवां चुकी टीम इंडिया के लिये इस मैच को जीतना बेहद जरूरी था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 420 रनों का टारगेट रखा था. पाकिस्तान का टीम मैनेजमेंट सोच रहा था कि वह मैच के आखिरी दिन मैच ड्रॉ कराकर सीरीज जीत जायेंगे. लेकिन उनकी सोच पर पानी फेर दिया जंबो के नाम से फेमस अनिल कुम्बले ने. फिरकी के उस्ताद कहे जाने वाले अनिल कुम्बले ने टीम को पहली सफला तब दिलाई जब पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी 100 से भी ज्यादा रन की साझेदारी कर चुकी थी. लेकिन उसके बाद जंबो की फिरकी का जादू ऐसा चला की पूरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 207 रन पर आॅल आउट हो गई. अनिल कुम्बले ने इस मैच में लगभग 26 ओवर गेंदबाजी करते हुऐ 74 रन देकर सभी 10 विकेट चटकाएं. जिसकी बदौलत भारत को 19 साल में पाकिस्तान पर पहली जीत हासिल हुई.
कुम्बले से पहले इंग्लैण्ड के जिम लेकर एक पारी में 10 विकेट चटकाने का कारनाम कर चुके है. उन्होने एक ही मैच की दोनो पारीयो में क्रमस: 37/9 और 53/10 विकेट चटकाने का कारनाम किया था.

No comments