अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है एक गेंद पर 8 रन दौड़ने का विश्व रिकॉर्ड
1- अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में जब एक गेंद पर दौड़े गये 8 रन
2- जानिये एक गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते है
3- आखिर क्या है एक गेंद पर 286 रन दौड़ने का सच
दुनिया टुडे : रोचक, मजेदार, अनोखे और अनूठे रिकॉर्ड ही क्रिकेट की पहचान है. क्रिकेट की तारीख में ना जाने कितने ही ऐसे अनोखे रिकॉर्ड दर्ज है जिनके बारे में क्रिकेट प्रेमी बहुत कम ही जानते है होगें. क्रिकेट जगत में आये दिन कुछ नये रिकॉर्ड बनते है और कुछ पुराने टूटते है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी होते है जो अपने आप इतने अनूठे होते है की उन्हे तोड़ पाना कोई आसान काम नहीं होता है.
अगर आप से कोई पूछे की एक गेंद पर कोई भी बल्लेबाज अधिकतम कितने रन बना सकता है. तो जाहिर है आपका जवाब होगा की कोई भी बल्लेबाज एक गेंद पर अधिकतम 6 रन बना सकता है. लेकिन क्या अगर आपसे कोई पूछे की एक गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते है तो आप भी सोच में पड़ जायेंगे. चलिये बात करते है सबसे पहले एक गेंद पर 8 रन बनाने वाले बल्लेबाजो के बारे में.
अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने एक गेंद पर दौड़े थे 8 रन जानिये
अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में एक गेंद पर 8 रन दौड़ने का रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एंड्रयू साइमंड के नाम दर्ज है. सायमंड नेसाल 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में ये करनामा किया था. उन्होने इस मैच मे एक गेंद पर 8 रन दौड़े थे. हांलकी सायमंड ऐसा करने वाले कोई पहले बल्लेबाज नहीं है उनके अलावा तीन और बल्लेबाजों ने एक गेंद पर आठ रन बनाए हैं. जिनमें डॉन ब्रेडमैन, पैटसी हैंड्रेन और न्यूजीलैंड के जॉन राइट शामिल हैं.
जानिये एक गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते है
वैसे अगर अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में एक गेंद पर अधिकतम रन बनाने की बात करें तो आइसीसी के नियम के अनुसार बल्लेबाज एक गेंद पर अधिकतम 6 रन दौड़ सकता है. हांलकी उपर दिये गये आकंड़ो में 8 रन में ओवर थ्रो के द्वारा दौड़े गये रन शामिल है. अगर प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात की जाए तो एक गेंद में सबसे ज्यादा 10 रन दौड़कर लिए जा चुके हैं. यह रिकॉर्ड साल 1873 में अल्बर्ट हार्नबाई ने बनाया था जिस रिकॉर्ड की बाद में सैमुअल वूड ने साल 1900 में बराबरी की.
आखिर क्या है एक गेंद पर 286 रन दौड़ने का सच
वैसे इन दिनो एक गेंद पर 286 रन बनाने के एक रिकॉर्ड को लेकर काफी अफवाह उड़ रही है. इंग्लैंड की एक मैग्जीन 'पाल माल गजट' मैग्जीन के अनुसार, यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की विक्टोरिया और उसकी पड़ोसी टीम स्क्रैच इलेवन के मैच के दौरान बना. विक्टोरिया के एक बल्लेबाज ने पारी की पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट मारा की गेंद मैदान पर खड़े पेड़ पर जा टंगी , काफी मशक्कत के बावजूद जब फील्डर गेंद को उतारने में असफल रहा. तब बंदूक का सहारा लेना पड़ा और गोली चलाकर गेंद उतारी गई. लेकिन तब तक बल्लेबाज 286 रन दौड़ चुके थे. यह रिपॉर्ट मैगजीन ने 15 जनवरी, 1894 में प्रकाशित हुई थी. इस इंग्लिश पत्रिका की स्थापना 7 फरवरी, 1865 को हुई थी. लिहाजा, इस हैरतअंगेज रिकॉर्ड के दावे को झुठलाया नहीं जा सकता.

No comments