ये है टीम इंडिया का वह गेंदबाज जिसने एबी डिविलियर्स को एक दो नहीं बल्कि 20 बार किया है आउट
दुनिया टुडे : अब्राहम बेंजुमन डिविलियर्स क्रिकेट जगत का वह बल्लेबाज जो वन मैन आर्मी कहलाता है. वर्तमान समय में अगर क्रिकेट की दुनिया का कोई बेताज बादशाह कहा जाए तो वह यही बल्लेबाज है. वैसे तो एबी डिविलियर्स की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजो में होती है लेकिन उनकी बल्लेबाजी में आक्रमण के अलावा भी कई और फीचर नजर आते है. परीस्थिति के अनुरूप अपने आप का ढालना डिविलियर्स को बाखूबी आता है. और यही वजह है की डिविलयर्स किसी भी टीम के लिए अकेले की भारी पड़ जाते है. अगर कोई गेंदबाज डिविलियर्स को आउट करता है तो उसके लिए यह किसी उपलब्धि से कम नहीं होता है.
लेकिन क्या आप जानते है डिविलयर्स की तकनीक और तमाम रणनीतियां इस भारतीय गेंदबाज के सामने फेल रही है. एक दो नहीं बल्कि 20 बार डिविलियर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाने वाले इस भारतीय गेंदबाज का नाम है इरफान पठान. स्विंग के उस्ताद कहे जाने वाले इरफान पठान किस उच्च स्तर के गेंदबाज रहे है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की जो डिविलयर्स गेंदबाजो का जीना मुहाल कर देता है. वही डिविलयर्स इरफान पठान के सामने हमेशा बेबस नज़र आया है. और इरफान पठान भारत की नहीं बल्कि दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिसने डिविलयर्स को सबसे ज्यादा 20 बार आउट किया है.
27 अक्टूबर 1984 को गुजरात के बडौदा में जन्में इरफान पठान अपने क्रिकेट कैरियर में 29 टेस्ट क्रिकेट और 120 वनडे मैच खेले हैं. इरफान पठान पर सबका ध्यान तब गया जब उन्होंने पकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 क्रिकेट में 9 विकेट लिए थे. जिसके बाद उन्हें अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह मिली. इरफान पठान ने 2003 आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्दापण किया था और उन्होने पहले विकेट के तौर पर विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को आउट किया था. इरफान पठान एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिना कोई विश्वकप खेले 173 विकेट हासिल किये हैं. 2007 टी—20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है. उन्होने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में महज़ 16 रन खर्च करके 3 विकेट अर्जित किये थे. जिसके लिए उन्हे मैन आफ द मैच भी चुना गया था.

No comments