ये है क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर महज 5 गेंदो पर ही लुटा दिये 77 रन
दुनिया टुडे : किसी भी टीम की जीत और हार में जितनी भूमिका बल्लेबाज की होती है उतनी ही गेंदबाज की भी. अगर आप से पूछें की कोई भी बल्लेबाज एक ओवर में कितने रन बना सकता है या कोई भी गेंदबाज एक ओवर में कितने रन लुटा सकता है. तो आपका जवाब होगा 36 रन. क्यूकिं यदि हर गेंद पर अधिकतम रन यानी की 6 रन लगाये जाऐ तो स्कोर 36 होगा. लेकिन क्या कभी आपने कल्पना की है की एक ओवर में आपकी सोच से भी ज्यादा अर्थात 36 रन से ज्यादा रन बन सकते है.
जी हां एक ऐसा ही अजीबो गरीब वाक्या न्यूजीलैण्ड में देखने को मिला. इस मैच में एक गेंदबाज ने सिर्फ 5 गेंद फेंककर 77 रन लुटा दिये थे. जिसके साथ ही क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई भी गेंदबाज तोड़ना नहीं चाहेगा.
1990 में न्यूजीलैण्ड की वेलिंग्टन शेल ट्रॉफी के दौरान केंटब्यूरी और वेलिंग्टन के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में वेलिंग्टन की टीम ने केंटब्यूरी को 291 रन का लक्ष्य दिया था. केंटब्यूरी की टीम को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 95 रन की जरूरत थी. लेकिन यही दो ओवर वेलिंग्टन की टीम के लिए हार का कारण साबित हुई. आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आये आरएच वेंस ने एक ओवर में कुल 22 गेंदे फेंकी जिसमें 5 गेंद ही मान्य थी. इस ओवर में 0 4 4 4 6 6 4 6 1 4 1 0 6 6 6 6 6 0 0 4 0 1 कुल 77 रन आये. इस ओवर में कुल 17 गेंद नो बॉल फेंकी गई.

No comments