ये है फिल्म जगत से जुड़ी 10 बेहद रोचक और मजेदार बातें जिन्हे नहीं जानते होंगे आप
यूं तो फिल्म जगत से जुड़ी हर छोटी—बड़ी बात खबर बन जाती है. लेकिन कुछ बातें ऐसी भी होती है जो सुनने में नवीन, रोचक और मजेदार होती है. फिल्म जगत से जुड़ी ऐसी कुछ बातें लेकर हम हाजिर है तो आइये जानते है ऐसी ही 10 बेहद रोचक और मजेदार बातों के बारे में.
1. फिल्म गोलमाल तो सभी ने देखी ही होगी इस फिल्म के अब तक चार भाग रिलिज हो चुके है. यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसके सबसे ज्यादा भाग अब तक रिलिज हो चुके है. लेकिन क्या आप जानते है इस फिल्म के किरदार के नाम फिल्म के नाम से ही जुड़े है जैसे, गो– गोपाल, ल- लक्ष्मण, मा– माधव, ल– लकी. क्यूं है ना ये बेहद दिलचस्प बात है जिसका पता शायद अभी तक किसी भी गोलमाल के फैन को पता नहीं होगा.
2.वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन की मां और प्रेमिका दोनों का किरदार निभाया है उन्होने फिल्म 'अदालत' 1976 में प्रेमिका तथा त्रिशूल 1978 में मां का किरदार निभाया था.
3. प्रसिद्ध अभिनेता जगदीश राज का नाम एक ही तरह की सबसे ज्यादा भूमिका निभाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज है. उन्होने 144 फिल्मो में पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है.
4. इज्जत एकमात्र बॉलीवुड के ऐसी मूवी है जिसमे जयललिता (तमिलनाडु की मुख्यमंत्री) ने काम किया है.
5. सौ करोड़ की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म गजनी है.
6. फिल्म अमर अकबर एंथोनी का एक गाना हमको तुमसे हो गया है प्यार ...। बॉलीवुड का एकमात्र ऐसा गीत है जिसे तीन बड़े सिंगर मो0 रफी , मुकेश और किशोर कुमार ने आव़ाज दी है. इनके अलावा फीमेल प्लैबैक सिंगर के तौर पर लता मंगेशकर ने आवाज दी.
7. सुर सम्राट के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर मौ0 रफी के नाम 27 हजार गाने का रिकॉर्ड है.
8. अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है. उन्हे यह नाम एक फिल्म में महज 11 मिनट का रोल करने पर मिला. दरअसल इस फिल्म में वह एक मार्शल आर्ट टीचर बनें थे जिसका नाम अक्षय था. वे अपने इस किरदार से इतने प्रभावित हुए की इन्होने अपना नाम उन्होने अपना नाम अक्षय कुमार तक रख लिया.
9. आमिर खान अभिनीत फिल्म “लगान” अब तक के बॉलीवुड इतिहास की पहली और एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसमे सबसे ज्यादा ब्रिटिश एक्टर ने काम किया है.
10. सलमान खान बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता है जिन्होने पिछले 7—8 साल में एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी है. जिसने 100 करोड़ से कम की कमाई की हो.
No comments