Header Ads

ये है आइपीएल से जुड़े अनोखे और दिलचस्प रिकॉर्ड जिन्हे आज तक नहीं तोड़ पाया कोई


Image result for sohail tanveer

दुनिया टुडे : आइपीएल का 11 वा संस्करण अप्रैल से शूरू होने जा रहा है. आइपीएल के हर सीजन में कुछ नये रिकॉर्ड बनते है तो कुछ पुराने टूटते है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी है जो कई सालो से बदस्तूर चले आ रहें है. कहते है रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिऐ है, लेकिन वह टूटे ये एक मुस्तकबिल की बात होती है. बरहाल 2008 में शूरू हुऐ इंडियन प्रीमियर लीग के आकंड़ो की सूची अब धीरे धीरे लम्बी होती जा रही है. और हर साल कुछ नये रिकॉर्ड लिखे जाते है. ऐसी ही उम्मीद के साथ क्रिकेट प्रेमियों को आइपीएल के अगामी सीजन का इंतजार है.

ये है आइपीएल से जुड़े वे दिलचस्प रिकॉर्ड जिन्हे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है—
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
भले ही पाकिस्तानी खिलाड़ी अब आइपीएल का हिस्सा न हो, लेकिन जब भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की बात आती है तो इस पाकिस्तानी गेंदबाज को जरूर याद किया जाता है. पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम दर्ज है. तनवीर ने यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुऐ जयपुर में चेन्नई सुपरकिग्स के खिलाफ बनाया था. इस मैच में तनवीर ने 4 ओवर में 3.5 की इकोनमी रेट से 14 रन खर्च करके 6 विकेट चटकाए थे. यह रिकॉर्ड तनवीर ने 4 मई 2008 को बनाया था. कमाल की बात यह है की इस रिकॉर्ड को पिछले 10 सालो मे कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है.

सबसे कम रन देकर 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड भले ही सोहेल तनवीर के नाम दर्ज हो लेकिन सबसे कम रन देकर 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड जंबो के नाम से फेमस गुगली किंग अनिल कुम्बले के नाम दर्ज है. अनिल कुम्बले ने 2009 में केपटाउन में बेंगलूरू की तरफ से खेलते हुऐ राजस्थान के खिलाफ 3.1 ओवर में 1.57 की इकोनोमी रेट से 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे. यह आइपीएल के इतिहास का सबसे कम इकोनोमी पर ​5 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. इस रिकॉर्ड को 9 साल से कोई नहीं तोड़ पाया है.

एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट
आइपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के डीजे ब्रावो के नाम दर्ज है. ब्रावो ने 2013 में चैन्नै सुपरकिग्स की तरफ से 18 मैचो में 32 विकेट चटकाए थे. इस संस्करण में उन्होने लगभग 63 ओवर गेंदबाजी करते हुऐ 497 रन खर्च किये थे.

बिना रन खर्च किये विकेट लेने का रिकॉर्ड
सुरेश रैना आइपीएल के इतिहास के एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिनके नाम बिना कोई रन खर्च किये विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. सुरेश रैना ने 2011 में चैन्नै सुपरकिंग्स की ओर से राजस्थान के विरूद्ध 0.3 ओवर में 1.5 के स्ट्राइक रेट से बिना रन खर्च किये 2 विकेट चटकाऐ थे. रैना का यह रिकॉर्ड आइपीएल के सबसे अनूठे रिकॉर्ड में दर्ज है.


No comments

Powered by Blogger.