Header Ads

शाहिद आफरीदी के इस विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त करने से सिर्फ इतनी दूर हैं विराट कोहली



दुनिया टुडे : विराट कोहली मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजो में से एक है. अपनी बेहतरी फार्म और उम्दा बल्लेबाजी के दम पर वे कई नये रिकॉर्ड बना चुके है. उनके प्रदर्शन और फार्म को देखते हुऐ कहना मुश्किल नहीं है की वे आने वाले समय में कई और बड़े कीर्तिमान स्थापित कर सकते है.
ऐसा ही रिकॉर्ड जो विराट कोहली जल्द ही अपने नाम कर सकते है. वह रिकॉर्ड है टी—20 में सबसे ज्यादा बार मैन आॅफ द मैच हासिल करने का. टी—20 में सबसे ज्यादा बार मैन आॅफ द मैच हासिल करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के नाम है. आफरीदी ने अपने करियर में कुल 98 टी—20 मैचो में 11 बार मैन आॅफ द मैच का खिताब हासिल किया है. जो कि विश्व रिकॉर्ड है.

लेकिल अगर बात करें भारतीय कप्तान विराट कोहली तो वह आफरीदी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से ज्यादा दूर नहीं है. विराट कोहली अब तक 57 टी—20 मैच खेल चुके है. जिसमें वह 10 बार मैन आॅफ द मैच का खिताब हासिल कर चुके है. यानी की शाहिद आफरीदी के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हे सिर्फ 2 मैन आॅफ द मैच के खिताब जीतने है. विराट कोहली जिस तरह की शानदार फार्म में है उससे लगता है की कोहली यह रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देंगे.

कोहली के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेंल 55 मैचो में 9 बार मैन आॅफ द मैच का खिताब हासिल कर चुके है. क्रिस गेल की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजो में होती है. अगर एक बार मैच में उनका बल्ला चल जाये तो फिर गेंदबाजो की खैर नहीं.


No comments

Powered by Blogger.