Header Ads

क्रिकेट इतिहास के 7 सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हे भविष्य में तोड़ पाना बेहद मुश्किल है




दुनिया टुडे टीम : क्रिकेट को अनिश्चताओ का खेल कहा जाता है. इस खेल में आये दिन कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटते है और नये बनते है. लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कुछ इतने यूनिक रिकॉर्ड भी दर्ज है. जिनका टूट पाना बेहद मुश्किल है. आइए जानते है क्रिकेट से जुड़े ऐसे ही 7 अनोखे रिकॉर्ड के बारे में —

क्रिकेट के इतिहास के वो 7 गेंदबाज जिन्होने बल्लेबाजी में बनाये ये अद्भुत रिकॉर्ड

1. क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम के नाम एक ऐसा यूनिक रिकॉर्ड दर्ज है. जो भविष्य में टूट पाना बहुत मुश्किल है. भारतीय टीम दुनिया की इकलौती टीम है जिसने 60, 50 और 20 ओवर का विश्वकप जीता है.

2. इंग्लैण्ड के जिम लेकर के नाम एक टेस्ट में 19 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. उन्होने 1956 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में पहली पारी में 37 रन देकर 9 तथा दूसरी पारी में 53 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे. मैच में उन्होने कुल 90 रन देकर 19 विकेट हासिल किये थे.

3. एकदिवसीय क्रिकेट की एक पारी में सवार्धिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भारत के ​रोहित शर्मा के नाम है. रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 264 रन की पारी खेली थी. किसी भी बल्लेबाज के लिए वनडे क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण काम होगा.

4. मुथैया मुरलीधरन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. उनके नाम 800 विकेट टेस्ट, 534 विकेट वनडे और 13 ​विकेट टी—20 समेत कुल 1347 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. जो कि भविष्य में शायद ही कोई गेंदबाज तोड़ सके.

5. सचिन तेन्दुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन दर्ज है. उन्होने एकदिवसीय क्रिकेट में 18426 तथा टेस्ट में 15921 व टी—20 में 10 रन समेत कुल 34357 रन बनाये है.

6. भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के नाम सभी आईसीसी टूर्नामेंट खिताब जीतने का रिकॉर्ड है. वे दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होने विश्वकप, टी—20 विश्वकप, आईसीसी चैम्पियन ट्राफी जीती है.

7. सर डॉनाल्ड ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड है. उनका अर्न्तराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 99.94 का था. जिसे आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है.

No comments

Powered by Blogger.