Header Ads

जब सर डॉन ब्रेडमैन ने खेली ऐसी ताबड़तोड़ पारी 22 गेंदो पर बना शतक



दुनिया टुडे । क्रिकेट अनिश्चताओं का खेल कहा जाता है. अनिश्चताओं के इस खेल की तारीख में ना जाने कितने ही रोचक और मजेदार रिकॉर्ड दर्ज है. इन्ही में से एक है 22 गेंदो पर शतक का वह अनोखा रिकॉर्ड जिसे दोहरा पाना बेहद मुश्किल है. यह रिकॉर्ड जिस बल्लेबाज के नाम है वह कोई और नहीं बल्कि वो है क्रिकेट के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन.

हैरान कर देने वाले इस स्कोर को सर डॉन ब्रैडमैन ने आज से 87 साल पहले बनाया था. 2 नवंबर 1931 को सिडनी से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्लैकहेथ में यह मैचा खेला गया था. यह मैच था आॅस्ट्रेलिया की दो घरेलू टीम ब्लैकहेथ और लिथगो के बीच. इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण थे दो खिलाड़ी पहले डॉन ब्रैडमैन और दुसरे वेंडल बिल. ब्लैकहेथ की पिच कंक्रीट से बनी मेल्थोएड पिच थी. जिसका क्रिकेट की तारीख में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा था.



 ब्लैकहेथ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो मैदान पर तालियों की गूंज के बीच उतरे डॉन ब्रैडमैन. जो समय इंग्लैण्ड के ​खिलाफ एक मैच में आॅस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिला चुके थे. लिथगो की तरफ से पहला ओवर ब्लैक कर रहें थे. जो ब्रैडमैन को इससे पहले एक बार आउट कर चुके थे. लेकिन इस मैच में जो हुआ वह विश्व रिकॉर्ड बन गया. इस मैच में एक ओवर आठ गेंद का था. ब्रैडमैन ने पहले ही ओवर में 3 चौके और 3 छक्के जमाकर 33 रन कूट डाले. पारी का दूसरा ओवर करने आये हैरी बोकर के ओवर में तो ब्रैडमैन ने सभी आठ गेंदो को बांउड्री के पार भेज दिया. इस ओवर में उन्होने 4 चौके और 4 छक्के उड़ाए. इसके बाद तीसरे ओवर लेकर आए ब्लैक की 6 गेंदो पर ही ब्रैडमैन ने 27 रन ठोकर कर वह करिश्मा कर दिखाया जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका.

इस मैच में ब्रैडमैन की टीम ब्लैकहेथ ने निर्धारित ओवर में 357 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बेडमैन का योगदान 256 रन का रहा. इसमें उन्होने 14 छक्के और 29 चौके जमा दिये थे.जवाब में लिथगो की टीम 228 रनों पर सिमट गई थी और ब्लैकहेथ ने यह मैच 129 रनों से जीत लिया था.

इस तरह बनाये ब्रैडमैन ने 22 गेंदो पर 100 रन
पहला ओवर — 66424461
दूसरा ओवर — 64466464
तीसरा ओवर — 661446

No comments

Powered by Blogger.