आॅस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने खेली अद्भुत पारी, वनडे मैच में लगाया तिहरा शतक, जड़े 40 छक्के
दुनिया टुडे : क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. यहां आए दिन कुछ नये रिकॉर्ड बनते है और कुछ टूटते है. एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर इंग्लैण्ड के अली ब्रायन के नाम है. जिन्होने सर्रे की टीम की तरफ से खेलते हुए 268 रन बनाये थे. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह रिकॉर्ड 264 रन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है.
जब से रोहित शर्मा ने 264 रनो की मैराथन पारी खेली है. तब से एकदिवसीय मैचो में तिहरे शतक के कयास लगाए जा रहे है. ऐसे ही क्रिकेट प्रेमियो के लिये चौंकाने वाली खबर ये है की आॅस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज ने एकदिवयीय क्रिकेट में तिहरे शतक लगाने का चौकाने वाला कारनामा कर दिखाया है. और इसमें चौकाने वाले बात यह भी है की यह मैच केवल 34 ओवर का ही था. इस पारी में इस बल्लेबाज ने 40 छक्के उड़ाए.

दरअसल यह अद्भुत पारी आॅस्ट्रेलिया में एक घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान खेली गई है. ये मैच सेंन्ट्रल स्टर्लिंग और ऑगस्टा के बीच खेला गया. जिसमें ऑगस्टा के बल्लेबाज जोश डंस्टन ने तूफानी पारी खेलते हुए 307 रनों की नॉट आउट पारी खेली. जोश डंस्टन ने अपनी पारी में 8 चौके और 40 छक्के उड़ाएं. डंस्टन ने धमाकेदार पारी के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में तिहरे शतक का कीर्तिमान बनाया है. उनकी यह भारी भले ही एक घेरलू मैच के दौरान खेली गई हो लेकिन उनकी इस पारी ने सबका दिल जीत लिया.
डंस्टन की इस पारी की बदौलत आॅगस्ट की टीम ने निर्धारित 34 ओवर में 357 रन का स्कोर खड़ा किया. डंस्टन का उनकी टीम के स्कोर में योगदान 86.72 फिसदी रन का रहा. जो की एक रिकॉर्ड है. इससे पहले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्डसन के नाम यह रिकॉर्ड था. जिन्होने अपनी 189 रन की पारी में टीम के कुल स्कोर 272 रन में 69.68 फीसदी का योगदान दिया था. इसके अलावा डंस्टन ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया.

No comments