Header Ads

रोहित शर्मा नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर



दुनिया टुडे : भारतीय टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है. वह विश्व के ऐसे इकलौते बल्लेबाज है जिन्होने अर्न्तराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाये है. रोहित शर्मा का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 263 रन है जो उन्होने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में बनाया था. इस मैच में उन्होने 173 गेंदों में 264 रन ठोके थे. इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के लगाये थे.

 लेकिन क्या आप जानते है रोहित शर्मा द्वारा खेली गई ये इतनी बड़ी पारी एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी नहीं है. जी हां, रोहित शर्मा ने जब 264 रन की पारी खेली थी तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर को बनाने से महज़ कुछ ही रन दूर रह गये थे. तो चलिये पहले बात करते है एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे बडे स्कोर की.

एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैण्ड के एलिस्टर ब्राउन के नाम है. एलिस्टर ने यह रिकॉर्ड 16 साल पहले इंग्लैण्ड के घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान में बनाया था. 48 वर्षीय एलिस्टर ने यह स्कोर 2002 में चेल्टनहम एंड ग्लॉस्टेर ट्राफी के दौरान सर्रे की टीम की तरफ से खेलते हुए ग्लॉस्टर के खिलाफ ओवल में बनाया था. इस मैच में उन्होने 160 गेंदो पर 268 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होने 30 चौके और 12 छक्के जमाये थे.

एलिस्टर ब्राउन ने ज्यादा समय घरेलू क्रिकेट ही खेला है. उन्होने 1996 में भारत के खिलाफ अपना डेब्यू वनडे खेला था. और 2001 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी. उनके नाम कुल 16 अर्न्तराष्ट्रीय मैचो में 354 रन दर्ज है. एलिस्टर का यह स्कोर वनडे क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. हांलकी रोहित शर्मा द्वारा द्वारा खेली गई 264 रन की पारी अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है.

एकदिवसीय क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भारत के ही शिखर धवन के नाम है. जिन्होने 248 रन की पारी खेली थी. टॉप 10 सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की सूची में सहवाग तीसरे भारतीय है.


No comments

Powered by Blogger.