टी—20 के 8 विश्व रिकॉर्ड जो सिर्फ पाकिस्तानी क्रिकेटरो के नाम दर्ज है
दुनिया टुडे : पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी—20 फार्मेट में शूरू से ही दमदार साबित हुई है. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम दुनिया सबसे ज्यादा टी—20 मैच जीतने वाली टीम है. इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम भी है. पाकिस्तान 2007 टी—20 विश्वकप में उपविजेता जब कि 2009 में विजेता रह चुका है. टी—20 से जुड़े कई रिकॉर्ड है जो पाकिस्तान की टीम और क्रिकेटरो के नाम है. उन्ही में 10 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहें है —
1. पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के नाम सबसे ज्यादा टी—20 मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड है. वे 98 टी—20 मैच खेल चुके है.
2. इसके अलावा शाहिद आफरीदी के नाम टी—20 फार्मेट में सबसे ज्यादा बार मैन आॅफ द मैच का खिताब हासिल करने का भी विश्व रिकॉर्ड है. वह 98 मैचो में 11 बार ये खिताब जीत चुके है.
3. पाकिस्तान के विकेट कीपर कामरान अकमल के नाम टी—20 में सबसे ज्यादा स्टम्प करने का रिकॉर्ड है. वह 54 पारीयो में विकेट के पीछे 32 बल्लेबाजो को स्टम्प कर चुके है.
4. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल के नाम टी—20 में सबसे ज्यादा बार 4 या इससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उमर गुल 60 मैचो में 4 बार 4 विकेट तथा दो बार 5 विकेट चटका चुके है.
5. पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के ही नाम सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. शाहिद आफरीदी 98 मैचो में 97 विकेट चटका चुके है.
6. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अनवर अली के नाम 9वें नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए. सवार्धिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है. 2015 में उन्होने श्रीलंका के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी. जो की विश्व रिकॉर्ड है.
7. शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक के नाम 5वें विकेट के लिये सबसे बड़ी पार्टनशिप का रिकॉर्ड है . दोनो ने 2007 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें विकेट के लिए नाबाद 119 रन की पार्टनशिप की थी.
8. अंतिम विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के नाम है. 2010 में न्यूजीलैण्ड के खिलाफ शोएब अख्तर और वहाब रियाज की जोड़ी ने नाबाद 31 रन जोड़े थे.

No comments