Header Ads

अद्भुत : टी—20 में इस बल्लेबाज ने खेली 279 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी लगाए 40 चौके 18 छक्के



दुनिया टुडे । क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. अनिश्चिताओ के इस खेल की पहचान रोचक और मजेदार रिकॉर्ड को लेकर भी होती है. जब से क्रिकेट में तीसरे प्रारूप यानी की टी—20 का आगमन हुआ है. तब से कई बार बल्लेबाजो द्वारा आकर्षक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली है. न केवल इंटरनेशन स्तर पर बल्कि घेरलू स्तर पर भी कई बार ऐसे अनोखे रिकॉर्ड देखने को मिल है. जो बेहद अद्भुत है. ऐसी ही बल्लेबाजी देखने को मिली जब इस बल्लेबाज ने एक टी—20 मैच में 279 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली.



यह पारी मुम्बई में खेले गये एक टूर्नामेंट में आंध्रप्रदेश के एक ब्लांइड बल्लेबाज द्वारा खेली गयी. आंध्रप्रदेश के इस बल्लेबाज का नाम है वेंकटेश राव. दरअसल यह मैच नेशनल ब्लाइंड टूर्नामेंट के तहत खेला गया था. जिसमें महाराष्ट्र का मुकाबला आन्ध्र प्रदेश की टीम से था. आन्ध्रा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 380 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. आन्ध्रा के बल्लेबाज वेंकटेश राव ने पहली ही गेंद से हिट कर ना शूरू कर दिया. और 82 गेंदो पर 279 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेल डाली. उन्होने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान 40 चौके और 18 छक्के लगाए. यानी की 279 रन में से 268 उन्होने बांउड्री से ही बना दिये.

वेंकटेश की इस दमदार पारी की बदौलत आन्ध्रा की टीम ने मुम्बई को 292 रन से हरा दिया. वेंकेटेश की यह पारी किसी भी ब्लांइड क्रिकेट द्वारा खेली गई सबसे तेज और आकर्षक टी—20 पारीयो में से एक है. वेंकेटेश राव फरवरी में खेले गये  ब्लांइड विश्वकप के दौरान भारतीय ब्लांइड क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे है. गौरतलब है की 2018 ब्लांइड विश्वकप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था.

No comments

Powered by Blogger.