आज ही खेला गया था क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक मैच बने थे 872 रन 87 चौके 26 छक्के
दुनिया टुडे । 12 मार्च क्रिकेट की तारीख में यह दिन बेहद खास है. साल 2006 द. अफ्रीका का जोहांसबर्ग. जहां क्रिकेट जगत की दो सबसे दमदार टीमे आमने सामने थी. मैच बेहद खास था इस्लिये की दोनो टीम सीरिज में 2—2 की बराबरी पर थी. और यह सीरिज का आखिरी मैच था. यूं कहिये की मैच का मज़ा एकदम फाइनल मैच जैसा था.
आॅस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. इस पारी में आॅस्ट्रेलियाई टीम ने वह करिश्मा किया जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ था. टीम ने रिकी पोंटिंग की ताबड़तोड़ 164 रन की पारी, माइक हसी 81 और गिलक्रिस्ट की 55 रन की पारी की बदौलत स्कोर बॉर्ड पर 434 रन टांग दिये. ये वो स्कोर था जिसके बारे में किसी ने आज तक कल्पना नहीं की थी. लेकिन खेल अभी बाकी था...!
दूसरी पारी में 434 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम को पहला झटका 1 रन के स्कोर पर ही लग गया था. ऐसे में मैच का स्विंग पूरी तरह से आॅस्ट्रेलिया की तरफ नजर आ रहा था. एक तो पहाड़ जैसा स्कोर और उपर से पहला ही विकेट पहले ओवर में. यह मैच द. अफ्रीका जीत सकती है किसी न इसकी कल्पना भी नहीं की थी. लेकिन वह हुआ जो इतिहास बन गया. द. अफ्रीकी टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए मैदान मार लिया.
द. अफ्रीका की इस जीत के हीरो बने थे हर्शल गिब्स जिन्होने 121 गेंदो पर 175 रन की शानदार पारी खेली थी. लेकिन जीत में उससे भी अहम भूमिका निभाई थी मार्क बाउचर ने. जिन्होने 50 रन की पारी खेल आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर विजय शॉर्ट लगाकर. तारीख में एक नया आयाम लिख दिया. अफ्रीका की टीम की जीत में तीसरा योगदान रहा कप्तान ग्रीम स्मिथ का जिन्होने 90 रन की विस्फोटक पारी खेली.
इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने. जो पिछले 12 सालो से आज तक नहीं टूट पाये है. इनमे से कुछ रिकॉर्ड निम्नलिखित है —
1. 434 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका ने 438 रन बनाये. यह दूसरी पारी में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.
2. 434 रन किसी भी टीम द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर.
3. इस मैच में कुल 872 बने जो की किसी भी एकदिवसीय मैच में बना सबसे बड़ा स्कोर है.
4. इस मैच में 87 चौके और 26 छक्के समेत कुल 113 बाउंड्री लगी जो की रिकॉर्ड है.
5. इस मैच में आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज लुईस ने 10 ओवर में 113 रन खर्चे. जो की क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाजी प्रदर्शन है.


No comments