Header Ads

भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े 10 अज्ञात रिकॉर्ड और तथ्य जिन्हे आज तक नहीं सुना होगा आपने



दुनिया टुडे : 1932 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला अर्न्तराष्ट्रीय मैच खेला था. तब से अब तक भारतीय टीम निरंतर क्रिकेट खेल रही है. इन बीते 86 सालो में ​हमारे देश में क्रिकेट की दीवानगी इस कदर बढी चुकी है. कि अब क्रिकेट यहां खेल नहीं बल्कि एक धर्म बन चुका है. और भारतीय टीम का हर एक मैच किसी त्यौहार से कम नहीं होता है.

क्रिकेट इतिहास के 7 सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हे भविष्य में तोड़ पाना बेहद मुश्किल है

क्रिकेट से जुड़े किस्से और मजेदार बातों को जानने के लिये क्रिकेट प्रेमी हर समय तैयार रहते है. क्रिकेट से जुड़े ऐसे ही अनसुने रोचक तथ्य और रिकॉर्ड लेकर हम एक बार फिर से हाजिर है.  आज हम बात करेंगे भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े 10 ऐसे ​तथ्यो और रिकॉर्ड के बारे में जिन्हे आपने आज तक नहीं सुना होगा —

1. क्या आप जानते है क्रिकेट भारत में 300 साल पहले से है. दरअसल 1721 में भारत में पहला क्रिकेट मैच इंग्लिश सेलर्स और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच खेला गया था.

2. ब्रैडमैन की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजो में होती है. वह अपने करियर में एक बार हिट विकेट आउट हुऐ थे. और उन्हे आउट करने वाले गेंदबाज थे भारत के लाला अमरनाथ.

3. डॉन ब्रैडमैन सिर्फ एक बार ही स्टम्प आउट हुऐ . और उन्हे स्टम्प करने वाले विकेट कीपर भी भारतीय थे. जिनका नाम था प्रभीर सेन.

4.  1978 में बिशन सिंह बेदी एक मैच को इस्लिए रूकवा दिया था क्योंकी पाकिस्तान गेंदबाज सरफराज नवाज बाउंसर फेंक रहे थे और अंपायर वाईड नहीं दे रहे थे.

5. भारतीय टीम ने टेस्ट पर्दापण भले ही 1932 में किया हो. लेकिन भारत के रनजीत सिंह ने पर्दापण 1896 में ही कर दिया था. उन्होने 1896 से 1902 तक इंग्लैण्ड के लिये क्रिकेट खेला.

6. पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के पिता इफ्तिखार पटौदी अकेले भारतीय क्रिकेटर थे. जो भारत और इंग्लैण्ड दोनो देशो के लिये खेले.

7.  भारत के बापू नाडकर्णी के नाम लगातार 131 डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है.

8. 1984 में भारत और पाकिस्तान का मैच चल रहा था लेकिन इंदिरा गांधी की मौत की खबर आते ही ये मैच रद्द किया गया.

9.  विनू मांकड  के नाम टेस्ट में 1 नंबर से लेकर 11 तक पर बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड है.  जो विलफ्लड रोहड्स की बराबरी है.

10.  हिरवानी  के नाम डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है. उन्होने अपने पहले टेस्ट में 136 रन देकर 16 विकेट लिए थे. 

No comments

Powered by Blogger.