क्रिकेट के इस बेताज बादशाह के नाम है 7 ऐसे बेहतरीन रिकॉर्ड जिन्हे तोड़ पाना बेहद मुश्किल है
दुनिया टुडे : मिस्टर 360 डिग्री के नाम से फेमस एबी डिविलयर्स को मौजूदा समय के क्रिकेट का बेताज बादशाह भी माना जाता है. एबी डिविलयर्स क्रिकेट के इतिहास के उन दुर्लभ बल्लेबाज में शुमार है जो मौके की नज़ाकत को भांप पर बल्लेबाजी करने में माहिर है. अगर एक बार डिविलयर्स का बल्ला चल जाये तो फिर गेंदबाजो की खैर नहीं. उन्होने कई दफा अपनी विस्फोटक पारी से न केवल टीम को जीत दिलाई है. बल्कि क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बनाये है जिन्हे तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं.
तो चलिये बात करते है डिविलयर्स के नाम ऐसे ही 7 बेहतरीन रिकॉर्ड के बारे में जिन्हे तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं —
1. 18 जनवरी 2015 वेस्टइंडीज के खिलाफ डिविलयर्स ने विश्व क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज पारी खेली थी. उन्होने 44 गेंदो पर 149 रन बनाये थे. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 338 का रहा था. यह 50 से ज्यादा रन बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज की सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाली पारी थी.
2. इस पारी के दौरान डिविलयर्स ने महज़ 31 गेंदो पर शतक लगाया था. जो किसी एकदिवसीय क्रिकेट की तारीख का सबसे तेज शतक है. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैण्ड के एंडरसन के नाम था. जिन्होने 34 गेदों पर शतक बनाया था.
3. वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी पारी में डिविलयर्स ने सबसे तेज अर्द्धशतक का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उन्होने अपने पहले 50 रन मात्र 16 गेंदो पर पूरे किये थे.
4. इसके अलावा डिविलयर्स के नाम सबसे तेज 150 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है. 2015 विश्वकप के एक मैच में उन्होने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंदो पर 150 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.
5. एबी डिविलयर्स के नाम एक कैलेण्डर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. डी विलियर्स वन डे मैचों में एक कैलेंडर ईयर में 50 सिक्स और सारे फॉर्मेट मिलाकर 60 सिक्स मारने वाले पहले बल्लेबाज है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के नाम था. जिन्होने एक कैलेंडर ईयर में 48 छक्के लगाये थे.
6. अब तक के वन डे इतिहास में तीन ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट के साथ 5000 रन बनाए हैं। यह तीनों खिलाड़ी हैं एबी डी विलियर्स, वीरेंद्र सहवाग और शाहिद अफरीदी. लेकिन डिविलयर्स दुनिया के ऐसे इकलौते बल्लेबाज है जिन्होने 100 की स्ट्राइक रेट तथा 50 की औसत दोनो से 5000 रन बनाये है.
7. डिविलयर्स के नाम 75 से कम गेंदो पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इस मामले में भारत के वीरेन्द्र सहवाग का पछाड़ चुके है. जिनके नाम 75 से कम गेंदो में 6 शतक दर्ज है.

No comments