IPL कांउटडाउन : जब यूसुफ ने खेली पठानी पारी लगातार 11 गेंदो पर जड़े 6 छक्के 5 चौके
दुनिया टुडे : क्रिकेट का मेला आइपीएल का 11वां सीजन अप्रैल के पहले हफ्ते से शूरू होने जा रहा है. आइपीएल की पहचान रोमांचक मैच और बल्लेबाजो के विस्फोटक खेल के लिये होती है. आइपीएल की तारीख में कई बार ऐसे मौके आये है जब बल्लेबाजो ने जमकर विस्फोटक बल्लेबाजी की है. ऐसी ही एक पारी जिसके बारे में हम बात कर रहें है खेली थी यूसूफ पठान ने. जब उन्होने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से अपने फैंस का दिल जीत लिया था.
ये है आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज , लिस्ट में ये भारतीय बल्लेबाज है सबसे आगे
आइपीएल का तीसरा सीजन 13 मार्च 2010. मुकाबला था राजस्थान रॉयल और मुम्बई इंडियस के बीच. मुम्बई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने अपना पहला विकेट शून्य पर ही खो दिया था. एक समय ऐसा आया जब टीम ने अपने तीन प्रमुख बल्लेबाज 40 रन पर ही गवां दिये थे.
लेकिन उसके बाद पांचवे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे यूसुफ पठान वो कर दिखाया जो इतिहास बन गया. पठान ने आते ही बड़े शॉर्ट लगाने शूरू कर दिये, और देखते ही देखते उन्हे मात्र 37 गेंदो पर शतक जमा डाला. यह उस समय क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. यूसुफ ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाएं.
ये है आइपीएल से जुड़े अनोखे और दिलचस्प रिकॉर्ड जिन्हे आज तक नहीं तोड़ पाया कोई
इस पारी के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब यूसुफ पठान ने लगातार 11 गेंदो पर बांउड्री लगाई. जो की आने आप में एक रिकॉर्ड है. उन्होने अपनी पारी की 22 से लेकर 33वी गेंद तक 11 गेंदो पर 6 छक्के और 5 चौके जड़ दिये थे. हांलकी यूसुफ पठान की इस तूफानी पारी के बावजूद राजस्थान को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

No comments