Header Ads

भारत या पाकिस्तान जानिये कौन सी टीम है टी—20 की बेताज बादशाह



दुनिया टुडे । क्रिकेट के युवा प्रारूप टी—20 ​को खासा पसंद किया जा रहा है. कम समय और रोमांचक मैच के चलते इसकी लोकप्रियता का ग्राफ आये दिन बढता ही जा रहा है. इसकी बढतर लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है की मौजूदा दौर में टी—20 को लेकर दुनिया भर के कई देशो में क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है.

अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा टी—20 मैच खेलने वाली टीम पाकिस्तान की है. पाकिस्तान की टीम अब तक सबसे ज्यादा 123 मैच खेल चुकी है. पाकिस्तान के अलावा आॅस्ट्रेलिया, श्रीलंका, द. अफ्रीका और न्यूजीलैण्ड ही ऐसी टीमे है जो अब तक 100 या 100 से ज्यादा मैच खेल चुकी है. लेकिन हम बात कर रहें है टी—20 की टॉप दो टीमें के बारे में जिन्हे टी—20 का बेताज बादशाह माना जाता है. ये दोनो टीम है भारत और पाकिस्तान की जिन्होने टी—20 क्रिकेट की शूरूआत में ही अपना लोहा मनवाया था.

पाकिस्तान 
पाकिस्तान की टीम टी—20 में छुपी रूस्तम साबित हुई है. टीम ने अपना पहला मैच 28 अगस्त 2006 को इंग्लैण्ड के खिलाफ खेला था. जिसे 5 विकेट से जीता था. तब से अब तक पाकिस्तान की टीम 123 टी—20 मैच खेल चुकी है. जिसमें 74 मुकाबलो में जीत हासिल की है. पाकिस्तान की टीम के नाम टी—20 के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है. पाकिस्तान की टीम का जीत प्रतिशत 61.38 है. वह 2007 टी—20 विश्वकप में उपविजेता और 2009 में विश्वविजेता रह चुका है.
टी—20 में प्रदर्शन
मैच 123
जीते 74
हारे 46
टाई/रद्द 3
जीत प्रतिशत 61.38

भारत
भारतीय टीम ने टी—20 का पहला मैच द. अफ्रीका के खिलाफ 2006 में खेला था. इस मैच को टीम ने आसानी से जीत लिया था. भारतीय टीम 21 फरवरी 2018 तक 96 टी—20 मैच खेल चुकी है. जिसमें टीम का जीत प्रतिशत 62.23 है. जो की पाकिस्तान से अधिक है. भारत 2007 में टी—20 विश्वकप विजेता व 2014 में उपविजेता रह चुका है.
टी—20 में प्रदर्शन
मैच 96
जीते 58
हारे 35
टाई/रद्द 1/2
जीत प्रतिशत 61.38

उपरोक्त आंकड़ो के आधार पर आप स्वयं तय कर सकते है की कौन सी टीम टी—20 की सबसे सफल टीम है. वैसे मौजूदा दौर में आईसीसी टी—20 रैंकिंग मे 126 प्वांइट के साथ पाकिस्तान पहले नम्बर पर है. जबकि सूची में भारत 119 अंक के साथ तीसरे नम्बर पर है. 

No comments

Powered by Blogger.