ये है क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे अनोखे बैट जिन्हे विवाद के चलते जिन्हे बैन कर दिया गया
दुनिया टुडे : वैसे तो क्रिकेट की पहचान उसके अनोखे और मजेदार रिकॉर्ड के लिए होती है. लेकिन कई बार क्रिकेट की पहचान खिलाड़ीयों के अनोखे स्टाइल से लेकर अनोखे उपकरण के लिए भी होती है. क्रिकेट जगत के ऐसे ही 5 अनोखे बैट की हम बात कर रहें है जिन्हे विवाद के चलते बंद कर दिया गया था.
थॉमस व्हाइट का चौड़ा बैट
क्रिकेट के इतिहास में बैट को लेकर पहली बार विवाद तब हुआ जब 25 सितम्बर 1771 चेर्ट्सी और हैंब्लेटन के बीच खेले गए मैच के दौरान चेर्ट्सी के बल्लेबाज थॉमस व्हाइट ने बल्लेबाजी के लिये चौड़े बैट का उपयोग किया. थॉमस का यह बैट इतना चौड़ा था कि सिर्फ बैट से ही पूरा स्टंप कवर हो जाता था. उस समय थॉमस के इस बैट को लेकर काफी विवाद हुआ. जिसके बाद क्रिकेट के नियमों में बदलाव करके बल्ले की चौड़ाई की सीमा तय कर दी गई थी.
डेनिस लिली का एल्यूमीनियम बैट
1977 एशेज सीरिज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने बल्लेबाजी के लिए एल्युमीनियम की बैट का उपयोग किया था. जिसको लेकर इंग्लैंड टीम के कप्तान माइक ब्रेरली ने एंपायरों से शिकायत की. इंग्लिश कप्तान का कहना था कि लिली के बल्ले से गेंद को नुकसान हो रहा है जिससे खेल का समय बर्बाद हो रहा है. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल खुद मैदान में आए और लिली को लकड़ी का बल्ला दिया.
रिकी पॉन्टिंग का कार्बन ग्रेफाइट वाला बैट
रिकी पोंटिंग का कार्बन ग्रेफाइट वाला बैट काफी सुर्खियो में रहा. दरअसल 2003—05 के दौरान रिकी पोटिंग के बैट को लेकर शिकायत की गई थी. जिसमें कहा गया था की पोटिंग कार्बन ग्रेफाइट वाले बैट से खेलते है. कॉर्बन ग्रेफाइट की वजह से बल्ले में अतिरिक्त पॉवर आ जाती है, जो बल्लेबाज के लिए काफी फायदेमंद होती है.
मैथ्यू हेडन का द् मूनगूज बैट
2010 के दौरान यह बैट खासा प्रचलित हुआ था. इसका उपयोग 2010 में आईपीएल सीजन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडेन भी किया था. एक छोटा सा एमएमआईथ्री का खतरनाक सा बल्ला था. हेडन इस बल्ले की मद्द से 43 गेंदो पर 93 रन की तूफानी पारी खेली थी. हांलकी यह बैट सिर्फ ये बल्ला गेंद को हिट करने के लिए तो काफी अच्छा था, लेकिन डिफेंड करने के लिए ये बल्ला सही नहीं था. जिस कारण इसका उपयोग खत्म हो गया.
क्रिस गेल का गोल्डन बैट
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आॅस्ट्रेलिया के बिग बैश में सीजन 2015 के दौरान खासी चर्चा बटोरी था. जिसका कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका गोल्डन बैट था. जो काफी विवाद में भी रहा था. गेल के बैट का रंग गोल्ड होने की वजह से इसकी काफी शिकायते भी हुई. बहुत सारे लोगों का ये मानना था कि इस बैट के अंदर मेटल लगा हुआ है.



No comments