Header Ads

तीन गेंदबाज जो तोड़ सकते है वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का​ रिकॉर्ड



दुनिया टुडे । एकदिवसीय क्रिकेट में 100 विकेट चटकाना किसी भी गेंदबाज के लिये बेहद मायने रखता है. हर गेंदबाज चाहता है की वह कम से कम मैचो में यह कारनामा करें. लेकिन बहुत कम गेंदबाज ही ऐसे हुऐ है जिन्होने 60 से कम मैच खेलकर 100 विकेट हासिल किये है. मौजूदा समय में आॅस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क के नाम सबसे कम मैचो में 100 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड है. स्टार्क ने अपने 52 वें मैच में 100वां विकेट हासिल किया था. उन्होने 19 साल पुराना पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक का रिकॉर्ड तोड़ था. जिन्होने 1997 में अपने 53 वें मैच में 100 विकेट हासिल किये थे.

मौजूदा समय में देखे तो कई ऐसे गेंदबाज है जो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है. इनमें से तीन प्रमुख गेंदबाजो के नाम हम नीचे दे रहें है —

युजवेन्द्र चाहल
भारतीय टीम के युवा प्रतिभावान स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चाहल ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. वह अब तक 23 वनडे मैचो में 43 विकेट चटका चुके है. हांलकी इस रिकॉर्ड तक पहुचने के लिये उन्हे अपने प्रदर्शन में थोड़ा सुधार लाना पड़ेगा.

हसन अली
पाकिस्तान के युवा गेंदबाज हसन अली ने अपनी बेहतरी लाइन और लेंथ गेंदबाजी के जरिये बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हसन अली ने 30 एकदिवसीय मैच खेले है जिसमे उनके नाम 62 विकेट है. अगर वह इसी तरह आगे भी अपनी गेंदबाजी लाइन लेंथ बनाये रखते है तो इस रिकॉर्ड तक आसानी से पहुंच सकते है.

राशिद खान
अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजो में शामिल है. राशिद खान सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल दिखा चुके है. वह टी—20 और वनडे दोनो में नम्बर एक के गेंदबाज है. राशिद ने अब तक 40 मैच खेले है. जिसमें वह 90 विकेट चटका चुके है. यानी की उन्हे यह रिकॉर्ड बनाने के लिये सिर्फ 10 विकेट चाहिए.

No comments

Powered by Blogger.