इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जो पिछले 140 साल से नहीं बना सका कोई गेंदबाज
दुनिया टुडे : क्रिकेट की पहचान उसके रोमांचक मुकाबले के अलावा उसके रोचक और मजेदार रिकॉर्ड को लेकर होती है. इस खेल में नित दिन कुछ नये पुराने रिकॉर्ड बनते और टूटते है. क्रिकेट जगत से जुड़े ऐसे ही मजेदार रिकॉर्ड हम आपके लिये समय समय पर लेकर आते रहते है. आज हम एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बात करेंगे जिसके पिछले 140 सालो से कोई भी स्पिन गेंदबाज नहीं बना पाया है. तो चलिये जानते है इस रिकॉर्ड के बारे में —
पिछले ही दिनो पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच की एक सीरिज खेली गई थी. इस सीरिज के दूसरे मैच में पाकिस्तान के उम्दा स्पिनरो में गिने जाने वाले यासिर शाह ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाकर एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बनाया डाला जिसे पिछले 140 सालो से कोई भी स्पिन गेंदबाज नहीं बना सका था.
दरअसल यह रिकॉर्ड था लगातार 5 टेस्ट मैचो में 5 या उससे अधिक विकेट चटकाने का. ऐसा करने वाले यासिर शाह दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गये है. यासिर शाह से पहले ये कारनामा तीन और गेंदबाज कर चुके है. लेकिन ये दोनो ही तेज गेंदबाज थे यासिर शाह पहले स्पिनर है जो इस कारनामे को अंजाम दिये है. शाह से पहले इंग्लैंड के सिडनी बार्नेस ने साल 1912-1914 में (7 बार), ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर ने 1887-88 में (6 बार), तथा इंग्लैंड के एलेक बेडसेर ने 1952-53 में (6 बार) इस कारनामे को अंजाम दिया था.
यासिर शाह पाकिस्तान के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजो में शुमार है. उनके नाम 28 टेस्ट मैचो में 165 विकेट है. यासिर शाह घरेलू क्रिकेट में 114 मैचो में 488 विकेट चटका चुके है.

No comments