अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे शर्मनाक स्कोर जब महज़ 26 रन पर आउट हुई ये टीम
दुनिया टुडे : क्रिकेट के विस्तृत प्रारूप टेस्ट क्रिकेट की पहचान. उसके बड़े—बड़े रिकॉर्ड और स्कोर के लिये ही होती है. टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजो ने व्यक्तिगत स्कोर 400 रन तक बनाया है. तो वही टीम एक पारी में पूरी टीम को स्कोर 900 रन से भी ज्यादा रहा है. चूकिं टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम के लिये ओवर खेलने की कोई निर्धारित सीमा तय नहीं है इस्लिए टीम के खिलाड़ियो को वनडे मैच के मुकाबले बड़ा स्कोर बनाने का भरपूर मौका मिलता है.
एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में सबसे कम स्कोर 35 रन है. जो की जिम्बावे की टीम के नाम है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की टेस्ट मैच का सबसे न्यूनतम स्कोर इससे भी कहीं कम है. और ये स्कोर किसी कमजोर टीम नहीं बल्कि एक ताकतवर टीम के नाम दर्ज है. टेस्ट मैच का सबसे शर्मनाक न्यूनतम स्कोर 26 रन है. जो की न्यूजीलैण्ड की टीम के नाम दर्ज है. यह शर्मनाक स्कोर न्यूजीलैण्ड की टीम ने आज से 63 साल पहले इंग्लैण्ड के खिलाफ बनाया था.
25 मार्च 1955 आॅकलैण्ड में खेले गये इस टेस्ट मैच की पहली पारी में न्यूजीलैण्ड की टीम ने 200 रन बनाये. जवाब में इंग्लैण्ड की टीम ने 246 रन का स्कोर बनाया. इंग्लैण्ड की टीम को 46 रन की मामूली बढत मिली. लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा की 46 रन की ये बढत जीत के लिये काफी साबित होगी. और फिर वो जो न्यूजीलैण्ड के लिये किसी बुरे सपने से कम नहीं था. तीसरी पारी में जब न्यूजीलैण्ड की टीम खेलने उतरी तो टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई. और टीम ताश के पत्तो की तरह 6, 8, 9, 14, 14, 22, 22, 22, 26, 26 के अंतराल पर कुल 26 रन पर ढेर हो गई.
न्यूजीलैण्ड ने 26 रन पर आउट होकर द. अफ्रीका के उस दाग का मिटा दिया था. जो पिछले 59 साल से लगा आ रहा था. 1896 में इंग्लैण्ड के खिलाफ द. अफ्रीका की टीम 30 रन पर आॅल आउट हो गई थी.
टेस्ट क्रिकेट के 5 न्यूनतम स्कोर
26 रन न्यूजीलैण्ड बनाम इंग्लैण्ड, 1955
30 रन द. अफ्रीका बनाम इंग्लैण्ड, 1896
30 रन द. अफ्रीका बनाम इंग्लैण्ड, 1924
35 रन द. अफ्रीका बनाम इंग्लैण्ड, 1899
36 रन द. अफ्रीका बनाम आॅस्ट्रेलिया, 1932
वैसे टेस्ट क्रिकेट में भारत का न्यूनतम स्कोर 42 रन है. जो की आॅस्ट्रेलिया से अधिक है. लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम से कम है. आइये नजर डालते है सभी टीमो के न्यूनतम स्कोर पर.
टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमो के न्यूनतम स्कोर
26 रन न्यूजीलैण्ड बनाम इंग्लैण्ड, 1955
30 रन द. अफ्रीका बनाम इंग्लैण्ड, 1896
36 रन आॅस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैण्ड, 1902
42 रन भारत बनाम इंग्लैण्ड, 1974
45 रन इंग्लैण्ड बनाम आॅस्ट्रेलिया, 1987
47 रन वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैण्ड, 2004
49 रन पाकिस्तान बनाम द. अफ्रीका, 2013
51 रन जिम्बावे बनाम न्यूजीलैण्ड, 2012
62 रन बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, 2007
94 रन श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, 1994

No comments