ये है क्रिकेट के इतिहास के 5 सबसे लम्बे खिलाड़ी पहले नम्बर पर है ये गेंदबाज
दुनिया टुडे : अपने हुनर और जुनून को दर्शाने के लिए शरीर का आकार कोई मायने नहीं रखता. क्रिकेट के खेल में लम्बे कद काठी से ज्यादा मायने रखती है प्रतिभा और कौशल. हांलकी लम्बी कद काठी किसी भी न केवल खिलाड़ी के प्रभाव को बढाती है बल्कि उसे एक मनोवैज्ञानिक रूप से बढत की दिलाती है. क्रिकेट में लम्बी कद काठी के खिलाड़ीयो का काफी फायदा मिलता है. खासतौर पर गेंदबाजो को. यहां हम क्रिकेट के इतिहास के 5 सबसे लम्बे क्रिकेटरो की बात कर रहें है —
5. पीटर जार्ज
पूर्व आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर रॉबर्ट जार्ज को इंटरनेशनल स्तर पर ज्यादा खेलने को तो नहीं मिला. लेकिन इनकी लम्बी कद काठी ने जरूर प्रभावित किया. इनकी लम्बाई 6 फीट 8 इंच थी.
4. बॉयड रैनकिन
आयरलैण्ड के बॉयड रैनकिन दुनिया के सबसे लम्बे क्रिकेटरो की सूची में चौथे नम्बर पर है. रैनकिन की लम्बाई 6 फीट 8 इंच है. वह टेस्ट क्रिकेट में आयरलैंड और इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके है.
3. ब्रूसरीड
पूर्व आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रूसरीड अपनी उछाल भरी गेंदो के लिये जाने जाते थे. उनकी लम्बाई 6 फीट 8 इंच की जिस कारण वह आसानी से बाउंसर गेंद फेंक सकते थे. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 मैचों में 113 विकेट तथा 63 वनडे में 61 विकेट दर्ज है.
2. जॅा एल गार्नर
70—80 के दशक के वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जॉएल गार्नर की गिनती उस समय के सबसे खतरनाक गेंदबाजो में होती थी. 6 फीट और 8 इंच लम्बे जोएलगार्नर को 'बिगबर्ड' के नाम से भी जाना जाता था. कहते है समय उनकी गेंद बल्लेबाजो को खेलने में बड़ी दिक्कत होती थी. क्यूकिं उनकी गेंदो 10 फीट तक उंची होती थी.
1. मोहम्मद इरफान
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान क्रिकेट के इतिहास के सबसे लम्बे गेंदबाज है. उनकी लम्बाई 7 फीट 1 इंच है. इरफान गेंदबाजी करते समय अक्सर अपन लम्बाई का फायदा उठाते है. उनके नाम 60 वनडे मे 83 विकेट दर्ज है.

No comments