Header Ads

2020 इंग्लैण्ड में लागू होगें टी—20 के नये नियम, 5 गेंद का होगा ओवर



टी—20 क्रिकेट वर्तमान में क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फार्मेट बन चुका है. दुनिया भर में टी—20 को लेकर कई प्रोफेशन क्रिकेट लीग खेली जा रही है. जो दुनिया भर के दर्शको ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहीं है. क्रिकेट में समय समय पर बदलाव होते आए है. कभी जो ओवर आठ गेंदो का होता था मौजूदा दौर में अब वह 6 गेंदो का रह गया है. लेकिन अब इसमें एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है.

इंग्लिश क्रिकेट बॉर्ड के सूत्रो के अनुसार ईसीबी अब टी—20 में 5 गेंद के ओवर पर विचार कर रही है. दरअसल ईसीबी 4 घंटे के टी—20 मैच को ढाई घंटे का बनाना चाह रही है. ईसीबी लीग के मैच के प्रसारण को लेकर बीबीसी  ने दबाव बनाया है की वह मैच को कम समय में समाप्त करें. ताकि वह मैच के अलावा दूसरे कार्यक्रमो का प्रसारण भी कर सके.

ऐसे में ईसीबी टी—20 मैच में 5 गेंद के ओवर पर विचार कर रही है. इस के अलावा जो गेंदबाजी छोर हर ओवर में बदला जाता था. अब वह 10—10 ओवर के अंतराल पर बदला जायेगा. इससे समय की काफी बचत होगी.

No comments

Powered by Blogger.