Header Ads

टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने टॉप 5 बल्लेबाज



दुनिया टुडे : फटाफट क्रिकेट के दौर में टेस्ट क्रिकेट का क्रेज भले ही कम हो रहा हो. लेकिन जब भी क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात होती है तो टेस्ट क्रिकेट का नाम सबसे पहले आता है. फटाफट क्रिकेट की पहचान बड़े शॉर्ट को लेकर होती है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी कई बार ऐसे मौके आये है जब बल्ले से जमकर बड़े शॉर्ट लगे हो. तो आइये बात करते है टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजो की.

5. वर्ली हैमंड
आज के जमाने अगर कोई बल्लेबाज ज्यादा छक्के लगाता है तो इसमें कोई अजीब नहीं बात नहीं है. लेकिन 85 साल पहले इस बल्लेबाज ने 1933 में एक पारी में 11 छक्के लगाकर ये बड़ा कारनामा किया था.

4. ब्रेडन मैकुलम
ब्रेडन मैकुलम ने ऐसा दो बार किया है, जब उन्होने पारी में 11 छक्के जमाये हो. 2014 में मैकुलम ने शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 202 रन की पारी में 11 छक्के जमाये थे. दुसरी बार क्राईस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर पारी में 11 छक्के लगाए थे.

3. मैथ्यू हेडन 
आॅस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने जब लारा के 375 रनों का रिकॉर्ड तोडा था और 380 रन बनाए थे उस पारी में हेडन ने 11 छक्के लगाए थे.

2. नाथन एस्टल
न्यूजीलैण्ड के नाथन एस्टल ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 168 गेंदो में टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक 222 बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उस पारी में उन्होंने 11 छक्के लगाए थे.

1. वसीम अकरम
इस लिस्ट में पहले नम्बर पर है पूर्व पाकिस्तानी ​क्रिकेटर और महान आॅलरांउडर वसीम अकरम ने 1996 में जिम्बावे के खिलाफ 257* की रिकॉर्ड पारी खेली. इस पारी में उन्होने 12 छक्के लगाए थे. 22 साल से यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है.


No comments

Powered by Blogger.