धोनी से भी महंगा है विराट कोहली का बल्ला, कीमत जानकर चौक जायेंगे आप
दुनिया टुडे । भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजो में शुमार है. अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते वह कई रिकॉर्ड बना चुके है. विराट कोहली अपने बैट से आए दिन छोटे—बड़े रिकॉर्ड बना रहें है. उनका बैट मैदान पर सिर्फ रन बनाने में ही बल्कि धन कमाने में भी सबसे आगे है. आपको जानकर हैरानी होगी की मौजूदा समय में विराट कोहली का बैट दुनिया के किसी भी क्रिकेटर के सबसे महंगे बैट में शुमार है.
दरअसल विराट कोहली अपने बैट पर एफआरएम कंपनी का लोगो लगाते है. जिसके बदले में उन्हे आठ करोड़ रुपये सालाना मिलते है. जो की दुनिया के किसी भी क्रिकेटर की कमाई का विश्व रिकॉर्ड है. एमआरएफ कंपनी ने 2014 में विराट कोहली से 100 करोड़ का अनुबंध किया था. ये अनुबंध 8 साल के लिए है.
बल्ले से कमाई के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी भी विराट से पीछे है. धोनी अपने बैट पर स्पॉर्टन कंपनी का स्टीकर लगाते है. जिसके लिए उन्हे छह करोड़ रुपये मिलते हैं. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी बल्ले पर एमआरएफ का स्टीकर लगाते है जिसके के लिए उन्हे 3 करोड़ रूपये मिलते है.
बैट से कमाई के मामले में भारतीय क्रिकेटर विदेशी क्रिकेटरो से काफी आगे है. विदेशी बल्लेबाजो में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को स्पार्टन की तरफ से 3 करोड़ जबकि द. अफ्रीका के एबीडिविलयर्स को को बल्ले पर लगने वाले स्टीकर के बदले साढ़े तीन करोड़ रुपये मिलते हैं.

No comments