Header Ads

भारत बनाम पाकिस्तान : अब तक 16 टेस्ट और 17 वनडे सीरिज, सबसे ज्यादा जीत इस टीम का पलड़ा रहा है भारी



दुनिया टुडे : दुनिया की दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीम भारत पाकिस्तान जब भी आमने सामने होती है. मुकाबला हाईवोल्टेज हो जाता है.  भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 1952 में खेला गया था. तब से अब तक दोनो टीमे 196 मर्तबा एक दुसरे के आमने सामने नजर आई है. जिसमें 59 टेस्ट, 129 वनडे और 8 मुकाबले टी—20 के दर्ज है. दोनो ही टीमो के बीच अब तक 16 बार टेस्ट व 17 बार वनडे सीरिज खेली गई है. आज जानेंगे की किस टीम का पलड़ा रहा है भारी.

भारत बनाम पाकिस्तान : टेस्ट सीरिज 
भारत और पाकिस्तान के बीच पहली टेस्ट सीरिज 1952 में खेली गई थी. इस सीरिज की मेजबानी भारत ने की थी. 5 टेस्ट की इस सीरिज का पहला मैच 16 अक्टूबर 1952 को खेला गया था. यह सीरिज भारत ने 2—1 से जीती थी. 1952 से लेकर 2007—08 तक दोनो देशो के बीच 16 टेस्ट सीरिज खेली गई है. जिसमें 5 पाकिस्तान व 4 सीरिज भारत के नाम रही है. 7 मर्तबा टेस्ट सीरिज का स्कोर बराबर अर्थात ड्रा रहा है.  अब तक दोनो देशो के बीच कुल 59 टेस्ट मुकाबले खेले गये है जिसमें 38 मैच ड्रा रहें , पाकिस्तान के नाम 12 व 8 मुकाबले भारत के नाम दर्ज है.

भारत बनाम पाकिस्तान : वनडे सीरिज
दोनो टीमो के बीच वनडे क्रिकेट की पहली सीरिज 1978 में खेली गई. जिसका पहला मैच 1 अक्टूबर 1978 को खेला गया था. सीरिज पाकिस्तान ने 2—1 से जीती थी. आखिरी सीरिज 2012—13 में खेली गई थी. जिसे पाकिस्तान ने 2—1 से जीता था. 1978 से लेकर 2012—13 तक दोनो देशो के बीच कुल 17 वनडे सीरिज हुई है. जिसमें पाकिस्तान ने 11 भारत ने 5 सीरिज अपने नाम की है. एक बार मौका ऐसा भी आया है जब सीरिज 1—1 से बराबर रही थी.  वैसे दोनो टीमो के बीच अब तक 129 वनडे मैच खेले गऐ है जिसमें पाक ने 73 में व भारत ने 52 मुकाबलो में जीत दर्ज की है. वहीं 4 मुकाबले बेनतीजा रहें है.


No comments

Powered by Blogger.