Header Ads

ये है वो 5 बड़े विवाद जो भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान हुए


दुनिया टुडे । भारत पाकिस्तान दुनिया की दो प्रतिद्वन्दी टीम कहलाती है. दोनो ही टीमो का हर एक मैच हाइवोल्टेज मुकाबला होता है. कुछ लोग तो हर एक मुकाबले को युद्ध के बराबर मानते है. क्यूकि इस मुकाबले में रिकॉर्ड के साथ साथ कुछ विवाद भी सामने आते है. वैसे तो भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच से जुड़े ढेरो विवाद तारीख मे दर्ज है. यहां हम ऐसे ही कुछ विवाद लेकर सामने आये है—

1992 विश्वकप
1992 विश्वकप के दौरान भारत और पाकिस्तान की ​क्रिकेट टीम पहली बार आमने सामने नजर आई. मैच के दौरान जब पाकिस्तान के जावेद मियांयाद बल्लेबाजी कर रहें थे. तो भारतीय विकेट कीपर किरण मोरे उनके खिलाफ उछल उछल लगातार अपील कर रहे थे. इससे परेशान होकर पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भी उचक-उचकर मोरे को चिढ़ाने की कोशिश की.


2010 एशिया कप-
यह विवाद 2010 एशिया कप के एक मेच के दौरान जब हुआ जब  शोएब अख्तर की गेंद को हरभजन सिंह नहीं खेल पाएं और उन्होंने हरभजन पर अभद्र टिप्पणी कर दी. इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को पंजाबी में गाली देने लगे. यह विवाद उस समय काफी चर्चा में रहा था.


2007 भारत—पाकिस्तान सीरिज
पाकिस्तान की टीम 2007 में भारत दौरे पर थी उस दौरान एक मैच में गौतम गंभीर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी के बीच विवाद हुआ था. दरअसल यह विवाद उस वक्त हुआ जब आफरीदी की गेंद पर गंभीर सिंगल लेने के लिए दौड़े रहे थे तभी आफरीदी उनके सामने आ गए. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई.

2012 टी-20 वर्ल्डकप-
2012 विश्वकप के दौरान में विवाद उस समय हुआ इशांत शर्मा ने जैसे ही अपनी गेंद पर कामरान को बीट कराया तो उन्होंने इशांत की ओर कुछ इशारा किया. इसके बाद इशांत शर्मा और कामरान अकमल के बीच बहस शुरू हो गई. मैच के बाद दोनो पर जुर्माना भी लगा.

2012 टी-20 वर्ल्डकप-
इसी मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह और पाकिस्तानी के ओपनर बल्लेबाज नासिर जमशेद के बीच भी जमकर बहस हुई थी. दरअसल जब नासिर आउट होकर पवैलियन जा रहे थे तब उनके युवराज की ओर कुछ इशारा किया.  जिसके बाद में काफी बहस हुई.

No comments

Powered by Blogger.